back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के इस खूबसूरत झरने के आगे कुछ नहीं है अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स, दोस्तों के साथ करें इंजॉय

अगर आप अब तक का सबसे अच्छा वॉटरफॉल देखना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप भारत में ही इसे देख सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्राकृतिक नजारा हर किसी को पसंद होता है खासकर खूबसूरत झरने देखना हर किसी को पसंद है। आपने हिल स्टेशन पर तरह-तरह के झरने देखे होंगे, लेकिन होगेनक्कल वाटरफॉल के बारे में शायद ही सुना हो। बता दें कि, यह वॉटरफॉल भारत के दो राज्यों की सीमा पर है। तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले से कर्नाटक के चामराजनगर की सीमा से कावेरी नदी पर मौजूद है। इस वॉटरफॉल के आगे अमेरिका का नियाग्रा फॉल्स भी फीका है।

कैसे पहुंचें होगेनक्कल वाटरफॉल

इस वॉटरफॉल्स तक पहुंचाने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु के बॉर्डर पर जाना होगा। बेंगलुरु से इस जगह की दूरी 180 किलोमीटर की है। आप धर्मपुरी से 46 किलोमीटर की दूरी पर किसी भी साधन से जा सकते हैं। अगर आप इस जगह पर लॉन्ग ड्राइव या फिर 1 दिन के ट्रिप के लिए जाना चाहते हैं तो आपका यह एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं अगर आप फैमिली के साथ रोड ट्रिप के जरिए इस जगह पर पहुंचते हैं तो यहां का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। कावेरी नदी की चट्टानों से निकलता हुआ यह वॉटरफॉल लोगों को बहुत पसंद आता है। 

बोटिंग करें

होगेनक्कल वाटरफॉल में आप वोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं इसके लिए आपको 1500 रुपए की फीस देनी होती है और चार लोग सवार हो सकते हैं। बोट चलाने वाले को 500 रुपए का टिप देना यहां का रिवाज माना जाता है, ताकि बोटिंग के दौरान यात्रा सुरक्षित रहे। आप बोटिंग के दौरान यहां का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

वाटरफॉल की साफ-सफाई 

इस खूबसूरत वॉटरफॉल का पानी बहुत साफ-सुथरा होता है। इस जगह पर आपको कई सारे लोग मसाज लेते हुए भी नजर आ सकते हैं यह पानी बिल्कुल हाईजनिक होता है। 

यात्रा की सुविधा 

अगर आप भी फैमिली के साथ होगेनक्कल वाटरफॉल घूमने आ रहे हैं तो सुरक्षा की पूरी व्यवस्था यहां पर उपलब्ध है। यह जगह आपके लिए बिलकुल सेफ है यहां पर पार्किंग की सुविधा भी है। होगेनक्कल वाटरफॉल को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵