back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या सितंबर-अक्टूबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान ? भारत की ये 5 जगहें जाना न भूलें

अगर आप सितंबर और अक्टूबर के महीने में घूमने का प्‍लान कर रहे हैं, तो भारत की ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्‍ट हो सकती है। यहां आपको इस मौसम में कुछ खास देखने को मिलेगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जिंदगी में कुछ पल सुकून के बिताने के लिए ट्रैवल करना न सिर्फ जरूरी हो गया है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। घूमने से मन हल्का होता है और आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं। भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में तो हर तरह के ट्रैवल लवर्स के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। किसी को पहाड़ पसंद आते हैं, तो कोई समंदर किनारे सुकून तलाशता है। अगर आप भी सितंबर या अक्टूबर के महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम यहां आपको भारत की उन 5 बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां इस मौसम में घूमना न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि यहां की खूबसूरती आपका दिल भी जीत लेगी। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जो इस मौसम में घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

1. मुन्नार, केरल 

केरल को भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है। यहां स्थित मुन्नार एक बेहद शांत और मनमोहक हिल स्टेशन है, जो अपनी चाय और कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की वादियों में फैली हरियाली, ठंडी हवा और शांत माहौल आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएंगे। मुन्नार उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो भीड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। चाहें तो आप यहां सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं, या फिर दोस्तों और पार्टनर के साथ भी इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

2. कलिम्पोंग, वेस्ट बंगाल 

अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो कलिम्पोंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल में, हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है और पूर्वी भारत के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक है। सितंबर से अक्टूबर के बीच यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है, जो इसे घूमने के लिए एक आदर्श समय बनाता है। यहां आपको चारों ओर फैली हरियाली, हरे-भरे चाय के बागान और शांत वातावरण मिलेगा जो आपके तनाव को छू-मंतर कर देगा। कलिम्पोंग की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल आपका मन मोह लेने के लिए काफी है।

3. चकराता, उत्तराखंड 

उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन चकराता उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। यह स्थल समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। सितंबर के मध्य से लेकर अक्टूबर तक यहां की वादियां बादलों से ढकी रहती हैं, जिससे इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। हरियाली, पहाड़, ठंडी हवा और शांति सब कुछ यहां एक साथ मिलता है, जो इसे एक आदर्श ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है।

4. गंगटोक, सिक्किम 

सितंबर-अक्टूबर के महीने में अगर आप प्रकृति की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो गंगटोक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सिक्किम की राजधानी यह हिल स्टेशन नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक चमकता हुआ रत्न है। यहां की वादियां, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, और हरे-भरे घास के मैदान किसी भी ट्रैवलर का दिल जीत लेते हैं। यहां आप प्रकृति की उस खूबसूरती से रूबरू होते हैं जो शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। गंगटोक की एक खास बात यह है कि यहां से आप दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा की झलक भी देख सकते हैं, जो अपने आप में एक अद्भुत अनुभव होता है।

5. ताजमहल, आगरा 

ताजमहल, दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। वैसे तो आप ताजमहल साल भर कभी भी देख सकते हैं, लेकिन गर्मियों में यहां जाना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। तपती धूप और गर्म पत्थर आपकी यात्रा का मजा बिगाड़ सकते हैं। इसलिए अक्टूबर का महीना ताजमहल घूमने के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है, जिससे आप न सिर्फ ताजमहल की सुंदरता को खुलकर महसूस कर सकते हैं, बल्कि आसपास की दूसरी ऐतिहासिक जगहों का भी आराम से लुत्‍फ उठा सकते हैं। ताजमहल के अलावा आप यहां आगरा का किला, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और अकबर का मकबरा भी देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵