back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घूमने के साथ-साथ लीजिए खाने का मजा, इन जगहों का खाना जरूर करें ट्राई

अगर आपने भारत की खूबसूरत जगह पर ट्रैवलिंग का प्लान बना लिया है तो यहां के खाने-पीने की चीजों को भी जरूर टेस्ट करें।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत देश अपने खान-पान और जगहों की सुंदरता के लिए जाना जाता है। अगर आप किसी भी देश में ट्रैवल प्लान बना रहे हैं तो वहां का फेमस डिश आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आज आपको घूमने के साथ-साथ खाने की फेमस चीजों के बारे में भी बताया जाएगा जो उसे जगह की फेमस डिश होगी। अगर आप इन जगहों पर ट्रेवल कर रहे हैं और यहां की फेमस चीजों को टेस्ट नहीं किया तो घूमने का मजा भी अधूरा रह जाता है। यह जगह अपनी फेमस डिश के लिए भी जानी जाती है जहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं और इन्हें चखना पसंद करते हैं।

दिल्ली

दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सारी ऐतिहासिक जगह है इसके अलावा आप कई और नॉर्मल सी जगह पर भी घूम सकते हैं। जगह पर खाने-पीने की बात करें तो यहां का स्ट्रीट फूड बहुत फेमस है। छोले भटूरे से लेकर बटर चिकन यहां पर लोगों की पहली पसंद है। 

लखनऊ

लखनऊ नवाबों का शहर है जहां घूमने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। वहीं, अगर यहां खाने-पीने की बात की जाए तो कबाब से लेकर बिरयानी तक लोगों को खाना पसंद होता है। टॉप शाकाहारी है तो यहां पर वेज बिरयानी भी काफी टेस्टी मिलती है जिसे खाने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। 

कोलकाता

कोलकाता घूमने जा रहे हैं तो आप यहां की मिठाइयों से लेकर बंगाली डिश तक ट्राई कर सकते हैं। माता की मिठाइयां बहुत फेमस होती हैं इसके अलावा खान की बात करें तो मछली से बने डिश भी काफी पसंद किए जाते हैं। 

मुंबई

मुंबई का स्ट्रीट फूड भी लोगों के बीच काफी फेमस है। अगर आपने मुंबई घूमने का प्लान बनाया है, तो आप यहां पर वड़ा पाव, पाव भाजी, भेलपुरी, पानी पुरी जैसी चीजों को खाने का मजा उठा सकते हैं। यहां का स्ट्रीट फूड लोगों को मुंबई शहर में खींच लाता है। 

अमृतसर

अमृतसर घूमने के साथ-साथ खाने के लिए भी एक फेमस जगह है। अगर आपको पंजाबी खाने का स्वाद लेना है तो यह बहुत अच्छी जगह है। आप यहां पर अमृतसरी कुल्चा और लस्सी का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा मक्के की रोटी और सरसों का साग यहां की फेमस डिश है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵