नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच आप अपने दोस्तों के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। इसके लिए आप मन को शांति देने वाली कुछ जगहों पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो ज्यादा दूर ना हो और यात्रा का मजा दे तो स्पेशल जगहों के बारे में जान लीजिए। आप मुंबई में ही दोस्तों के साथ वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
इगतपुरी मुंबई
इगतपुरी मुंबई घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है यहां पर आप अपना शॉर्ट ट्रिप कर सकते हैं। वीकेंड पर दोस्तों के साथ इस ट्रिप की प्लानिंग काफी मजेदार रहेगी। इस जगह पर आप बड़े-बड़े शिकार और घाटियों को देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रैकिंग, हाइकिंग, ग्रीनरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लोनावाला
मुंबई का लोनावाला एक बहुत अच्छी जगह है यह बेस्ट ट्रैवल प्लेसेस में से एक है। आप अपने दोस्तों के साथ यहां के पहाड़ी इलाके में घूम सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति भरा दृश्य मन को शांति देता है। यह एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर घूमने के लिए लोग लोग दूर दूर से आते हैं। अगर आप भी दोस्तों के साथ मुंबई के नोलावना ट्रिप के प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बेस्ट ट्रिप होने वाला है।
नासिक
दोस्तों के साथ वीकेंड पर इंजॉय करने के लिए नासिक भी एक बहुत अच्छी जगह है आप यहां पर अपनी गाड़ी से जा सकते हैं। इस तरह से आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है। आप यहां पर चर्च और मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
खंडाला
मुंबई का खंडाला बहुत ही फेमस जगह है। बॉलीवुड में भी इस जगह का जिक्र किया गया है। इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर झरने, हरियाली और सुंदर घटिया देखने को मिलती है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ फुल इंजॉय कर सकते हैं।





