नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आपको कम पैसों में गोवा के बीच का मजा लेना है तो उत्तर प्रदेश के चूका बीच की सैर जरूर करें। यहां का नजारा गोवा से कम नहीं लगता है नेचर की खूबसूरती भी मन को शांति देती है। जब आप यह ट्रिप फैमिली के साथ प्लान करते हैं तो सफर और भी मेमोरेबल बन जाता है। इस बीच की समुद्र की लहरें, आसपास की हरियाली, रंग-बिरंगे वास्तु कला पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर गोवा जाने के लिए एक अच्छा बजट प्लान नहीं बन पा रहा है तो आप उत्तर प्रदेश के चूका बीच का मजा ले लीजिए।
कहां मौजूद है चूका बीच
अगर आपको प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखना है तो आपको उत्तर प्रदेश जरुर विजिट करना चाहिए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बारे में आपने सुना ही होगा। टाइगर रिजर्व के अंदर ही चूका बीच मौजूद है। आप यहां पर जंगल सफारी की सैर कर सकते हैं। यह बीच 17 किलोमीटर लंबा और 2 किलोमीटर चौड़ा है यहां का शांति और सुकून भरा वातावरण लोगों को बहुत पसंद आता है।
सनसेट के नजारे
उत्तर प्रदेश के इस बीच से झील और सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। इस जगह की साफ-सफाई की बात करें तो यह बिल्कुल साफ-सुथरा जगह पर है। इस बीच का पानी भी बहुत साफ है आप अंदर की मछलियों को साफ देख सकते हैं। इसके अलावा आप लकड़ी के हट से झील का नजारा देख सकते हैं। यहां से सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
वन्य जीव देखें
अगर आपको वन्य जीवों का दीदार करना है तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां पर आपको बाघों के अलावा बारहसिंगा, भालू, हिरण, चीतल और पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती है। अगर आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व जा रहे हैं तो यहां पर आप एक साथ दो जगहों की ट्रिप प्लैनिंग कर सकते हैं। पीलीभीत से कुछ ही दूरी पर टकनपुर शक्तिपीठ पूर्णागिरी मंदिर स्थित है यहां के दर्शन कर सकते हैं।





