back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दर्शन को निकलने से पहले इन चीजों को साथ ले जाना न भूलें

चारधाम यात्रा जो अब केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही देश भर से लोगों के जाने के लिए खुल चुका है। जिसमें सभी उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के निकल रहे है, जिसमें यात्रा के दौरान ध्‍यान रखनी होती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही देशभर से अनेकों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा के लिए निकल रहे है । जिसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसें देवस्थान शामिल है। ये सभी इलाके पहाड़ों की वजह काफी कठिन माने जाते है। जिसमें आनेजानेवालों को रास्तें में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी बना रहे चारधाम यात्रा का प्लान तो एक बार निकलने से पहले इस आर्टिकल को एक बार जरुर पढ़े। आपके यात्रा के लिए आगे पहाड़ों पर मुश्किल में फंसने पर आऐगा काम। 

जरुरी सामान का रख ले अपने साथ

कठिन रास्तों के बावजूद भी हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ या पूरे चार धाम की यात्रा करते है, अगर आप भी पूरे चार धाम की यात्रा का प्लान बना रहे तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री में यात्रा करना खासकर इस मौसम में किसी चुनौती से कम नही होता। इसलिए इन जगहों की यात्रा पर निकलने से पहले आपको जरूरी सामानों जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पहचान पत्र, इसकी फोटोकॉपी और साथ ही चार धाम यात्रा पंजीकरण का पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखना ना भूले। 

चारधाम यात्रा के लिए जरूरी चीजें

यहा कभी भी बारिस और बर्फबारी होने लगती है ऐसे में आपको चार धाम पर निकलने से पहले गर्म स्वेटर, जैकेट, मफलर-टोपीदस्ताने अपने साथ जरूर रखने चाहिए। साथ ही बारिस से बचने व अपने सामान को बचाने एक छोटी छतरी या रेनकोट व बैग के लिए प्लास्टिक कवर साथ जरुर रखें इसके साथ ही सूती कपड़े, लोअर टी-शर्ट मोजे, अंडरगारमेंट्स चप्पल और जूते दोनों साथ में कैरी करे। ताकि बारिश में जूते भीग जाने पर आपको सैंडल या स्लीपर काम में आए। 

चारधाम यात्रा पर जरूर लेकर जाएं ये दवाएं

चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले अपने साथ जरूरी दवाएं कैरी करे ताकि पहाड़ी इलाके होने की वजह से आसपास दुकानें ना होने पर भी आपको दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इस यात्रा के दौरान आपको बारिश और धूप दोनों झेलनी पड़ सकती है। इसलिए सनस्क्रीन, लोशन, बॉडी क्रीम, बॉडी सोप अपने साथ जरुर साथ रखें। साथ ही टूथब्रश, शैंपू, टिशू पेपर और वेट वाइप्स, टॉवेल, कंघी, सैनिटाइजर, महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन साथ जरुर रखें। 

इन चीजों को साथ रखने न भूलें 

पहाड़ों पर मौसम खराब होने से आपको इलेक्ट्रिसिटी की सुविधा मिलने में कई बार मुश्‍किलों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में आपको अपने साथ एक छोटा टार्च, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, अपने साथ जरुर रखकर ले जाना चाहिए। साथ ही पानी का थरमस जिसमें जरुरत पड़ने पर आप कुछ हल्का गर्म भी कर ले व चाय जैसे पेय पदार्थ भी बना ले। इसके अलावा सूखी चीजें जैसे, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार बिस्किट, नमकीन अपने साथ रखें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra 2026 को लेकर प्रशासन ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सख्त कर दिया...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵