back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : नवनियुक्त सीएमएचओ फिर कोरोना संक्रमित हुए

सीएमएचओ के संपर्क में आये नेताओं का होगा कोरोना टेस्ट जगदलपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। नव नियुक्त सीएमएचओ गिरिश शर्मा को पदभार ग्रहण किये मुश्किल से 72 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनकी कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आ गई है। उल्लेखनीय है कि वे इसी महीने 15 अप्रैल के करीब संक्रमित हुए थे। घरेलू एकांतवास (होम आइसोलेशन) के दौरान आठवें दिन उन्हें नए सीएमएचओ की जिम्मेदारी मिली थी। जिसके दूसरे दिन ही उन्होंने पद संभाल लिया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के दौरान सीएमएचओ गिरिश शर्मा इस बीच भाजपा नेताओ और प्रशासनिक बैठक में भी शामिल हुए थे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे और इलाज की व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ से मुलाकात की, जिस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व महापौर किरण देव और पूर्व विधायक संतोष बाफना उनसे मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट बन रही थी। इस मुलाकात के कुछ समय बाद ही सीएमएचओ पॉजिटिव आ गये। माना जा रहा है कि सीएमएचओ से मिलने के बाद भाजपा नेता कई अलग-अलग स्थानों पर भी गए हैं, अब सीएमएचओ के संपर्क में आये नेताओं का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵