back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बरसात के मौसम में जुलाई में दक्षिण भारत की ये 5 जगह जरुर करें एक्सप्लोर, जहां घूमकर दिल हो जाएगा खुश

जब बात घूमने की आती है तो ज्यादातर लोग नॉर्थ इंडिया की जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार किसी नई प्लेस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बरसात के मौसम में अगर बात घूमने की आती है तो ज्यादातर लोग नॉर्थ इंडिया की जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार किसी नई प्लेस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की किसी जगह पर जाने का प्लान बनाएं जहां जुलाई महीने में झील, झरने, तालाब और नदियां देखकर आपको आनंद आ जाऐगा। जो प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती हैं। अगर आप जुलाई में घूमने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम दक्षिण भारत की 5 जगह बता रहे हैं। जानिए-

जुलाई महीने में घूमने का मन बना रहे हैं प्लान तो दक्षिण भारत की इन 5 जगहों को एक्सप्लोर जरुर करें। जहां जुलाई महीने में इन जगहों को घूमने का मजा दोगुना होता है।

1) चिकमगलूर, कर्नाटक

जुलाई-अगस्त का महीना चिकमगलूर के शानदार मौसम का मजा लेने के लिए बेस्ट है, जहां कॉफी बागान और पहाड़ियां मानसून के दौरान भी खूबसूरत हो उठते हैं। इस महीने में बारिश से कॉफ़ी और गीली मिट्टी की अनोखी खुशबू आती रहती है।

2)दांडेली, कर्नाटक

दक्षिण भारत के सबसे कम घूमी जानेवाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक कर्नाटक का दांडेली जो रोमांच से भरपूर है। इस जगह में रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और बारिश से भीगे जंगल को एक्सप्लोर करें।

3) वलपराई, तमिलनाडु

दक्षिण भारत की एक अनोखी जगह तमिलनाडु का वलपराई अनामलाई पहाड़ियों में बसा वलपराई मानसून के दौरान इसकी धुंध भरी सड़कें, पन्ना चाय के बागान और वाइल्ड लाइफ सैंचुरी को देखं मन आनंदमय हो जाऐगा।

 

4) ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित ऊटी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए फेमस है जुलाई-अगस्त में आसपास की नीलगिरी पहाड़ियां नीले-हरे रंग की हो जाती हैं। जहां बारिश के कारण हजारों फूल खिलते हैं। 

5) काबिनी, कर्नाटक

मानसून के दौरान कर्नाटक का काबिनी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी जहां इस समय पर काबिनी नदी उफान पर होती है, जंगल पेड़ों के बीच धुंध और कभी-कभी सूरज की किरणें खूबसूरती बढ़ाती हैं। किसी नई जगह पर जाने का मन है तो इस प्लेस को चुनें।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...