back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दमोहः होलसेल मेडिकल दुकानों का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण

दमोह, 10 जून (हि.स.)। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने गुरुवार को दमोह शहर में होलसेल मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में दवा बाजार स्थित शिव शंकर मेडिकल एवं संदीप ड्रग हाउस का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया। होलसेल मेडिकल दुकानों में संग्रहित फ़ूड सप्लीमेंट्स की गुणवत्ता की परख विभिन्न बिंदुओं पर की गई। ऑनलाइन निरीक्षण में परिसर के डिज़ाइन, कंट्रोल ऑफ आपरेशन, मेंटेनेन्स एंड सैनिटेशन, पर्सनल हाइजीन, ट्रेनिंग आदि विभिन्न पैरामीटर्स पर उक्त मेडिकल स्टोर की जांच की गई। उक्त मेडिकल दुकानों में फ़ूड लाईसेंस की प्रति लगी हुई पाई गई एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए। परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण करवाने के दिशा निर्देश दिए गए। मेडिकल दुकानों पर पाई गई त्रुटियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵