नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ट्रैवल लवर्स के लिए एक अच्छा ऑकेजन आ रहा है जब आप नोएडा में 20 फरवरी को फ्लावर शो देखने जा सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए यह सेलिब्रेशन किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं है। नोएडा में 37वां वसंत उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 100 से भी ज्यादा फूलों की वैरायटी देखने को मिलेगी।
क्या रहेगी इस बार की थीम
इस बार इस सेलिब्रेशन के लिए थीम डिमोर फोटिका रखा गया है। इस दौरान आपको लाखों फूलों के गमले देखने को मिलेंगे। अगर आपको भी इस शो में रंग-बिरंगे फूलों, हरियाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखना है तो समय के हिसाब से फैमिली के साथ ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।
कब से कब तक चलेगा फ्लावर शो
नोएडा में हर साल ही बसंत उत्सव बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। नोएडा के हेलीपेड ग्राउंड शिवालिक पार्क में 20 फरवरी से 23 फरवरी तक यह सेलिब्रेशन मनाया जाएगा।
नोएडा फ्लावर शो में क्या होगा खास
नोएडा फ्लावर शो में तरह-तरह के फूलों का एग्जीबिशन लगाया जाएगा। इस जगह पर अलग-अलग तरह के यूनिक फूलों की वैरायटी नजर आएगी। इतना ही नहीं स्कूल के बच्चे यहां पर गार्डनिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लेंगे। यह एक अच्छा मौका है जब बच्चों को पेंटिंग कंपटीशन में हिस्सा लेकर अपनी कला दिखाने का मौका भी मिलेगा।
खाने पीने का मजा
नोएडा के फ्लावर शो में कल्चरल प्रोग्राम ही नहीं बल्कि खाने-पीने का मजा भी मिलेगा। फूड स्टॉल्स के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजन भी खाने को मिलेंगे। इतना ही नहीं चाट, पकौड़े, मिठाइयां और तरह-तरह के लजीज व्यंजन मिलेंगे। अगर आपको शॉपिंग का बहुत शौक है तो यहां के हैंडलूम बाजार से काफी अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। इस जगह से आप हस्तनिर्मित आभूषण, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग्स, होम डेकोर आइटम्स और पारंपरिक कपड़े खरीद सकते हैं।
कैसे पहुंचे नोएडा फ्लावर शो
नोएडा फ्लावर शो का हिस्सा बनने के लिए आपको यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सिटी सेंटर आना होगा। आप चाहे तो मेट्रो की बजाय पर्सनल व्हीकल से भी आ सकते हैं। समय की बात करें तो यह सुबह 8:00 से लेकर रात के 8:00 तक खुला रहता है।




