back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govardhan Puja Travel Places: गोवर्धन पूजा के दिन इन मंदिरों के करें दर्शन, ऐसे करें ट्रिप प्लानिंग

गोवर्धन पूजा के दिन आप अपनी फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा प्लान कर सकते हैं। इस दिन मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली के अगले दिन ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा को गाय के गोबर या गोधन की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। इस साल भी गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जा रही है। आप अपनी फैमिली के साथ इस दिन धार्मिक यात्रा प्लान कर सकते हैं। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में इस दिन भक्तों की हलचल लगी रहती है। इस दिन मंदिरों में रौनक देखने लायक होती है। श्री कृष्ण की नगरी में लोग दूर-दूर से आते हैं।

मथुरा की यात्रा

गोवर्धन पूजा के दिन अपनी यात्रा की शुरुआत मथुरा से कीजिए। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो दिल्ली से मथुरा की दूरी लगभग 162 किलोमीटर है। यह सफर 3 घंटे का है अगर आप रात के समय निकल रहे हैं, तो आप मथुरा में सुबह की आरती तक पहुंच सकते हैं। मथुरा के दर्शन करने के बाद वृंदावन और गोकुल बरसाना की यात्रा भी कर सकते हैं। यहां पर लोग यमुना घाट स्नान करने जाते हैं।

मथुरा में घूमने की जगहें

श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा में घूमने के लिए कई मंदिर है। वृंदावन में श्री राधा रमन, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर, अक्षय पात्र, वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आप गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी जरूर करें। 

बजट ट्रैवल प्लान

मथुरा वृंदावन की यात्रा करने के लिए दिल्ली से बस का किराया 300 रुपए तक लगता है। अगर आप पर्सनल टैक्सी बुक करते हैं, तो इसका किराया 3 हजार से 5 हजार होता है। मथुरा में रहने के लिए होटल आपको हजार से 1200 रुपए तक मिल जाता है। अगर आप चाहे तो यहां के आश्रम में भी फ्री में रहना और खाना पीना कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...