back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगस्त में घूमने का है प्लान, तो अपनी लिस्‍ट में जरूर शामिल करें ये 7 शानदार डेस्टिनेशन

अगर आप अगस्‍त महीने में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस बार अपनी लिस्ट में इन जगहों को जरूर शामिल करें। यहां आप फैमिली के साथ या दोस्तों के साथ भी यादगार पल बिता सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मानसून सिर्फ ठंडक और राहत ही नहीं लाता, बल्कि उन यात्रियों के लिए भी खास होता है जो सुकून ढ़ढते हैं और गर्मियों के कारण अपनी यात्रा की योजनाएं टालते रहते हैं। अगस्त का महीना साल का ऐसा समय होता है, जब मानसून अपनी पूरा रंगत पर होता है और देश के कई हिल स्टेशन और सूखी जमीनें हरियाली से भर जाती हैं। पेड़ों की ताजगी, बहते झरने और बादलों से घिरे पहाड़ इस मौसम में प्राकृतिक सुंदरता की नई परिभाषा रचते हैं। अगर आप भी इस महीने ट्रैवल की योजना बना रहे हैं, तो इस बार अपनी लिस्ट में इन जगहों को जरूर शामिल करें। चाहे आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहें, दोस्तों के साथ एडवेंचर प्लान कर रहे हों, या फैमिली के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हों, ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए, जानते हैं अगस्त में घूमने के लिए भारत की 7 बेहतरीन जगहें कौन-सी हैं।

लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति की घाटियां उन यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं, जो प्रकृति की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। यह क्षेत्र कम आबादी वाला है, जो इसे और भी शांत और खास बनाता है, खासकर जब आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ हों। यहां आप याक सफारी, स्कीइंग और वन्यजीव ट्रेल्स जैसे कई एडवेंचरस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, यहां मौजूद प्राचीन बौद्ध मठ और लोकप्रिय मंदिर यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। लाहौल-स्पीति घूमने का सबसे बेहतरीन समय मई से अक्टूबर तक माना जाता है, जब मौसम अनुकूल और नजारे बेहद मनमोहक होते हैं।

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है, जो हर साल हजारों प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह घाटी अल्पाइन फूलों और हरे-भरे घास के मैदानों से सजी हुई है, जो मानसून के मौसम में एक रंगीन चादर की तरह बिछ जाती है। यह जगह खास तौर पर उन लोगों के लिए स्वर्ग है, जिन्हें फोटोग्राफी, नेचर वॉक और शांति भरे प्राकृतिक अनुभव पसंद हैं। घाटी में आपको सैकड़ों प्रजातियों और रंगों के दुर्लभ फूल देखने को मिलेंगे, जो इसे एक अनोखी जैव विविधता का घर बनाते हैं। फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच है, जब यह अपनी पूरी खूबसूरती में खिली होती है।

मुन्नार, केरल

मुन्नार दक्षिण भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो केरल की वादियों में बसा है। यह स्थान अपनी लाजवाब हरियाली, चाय के फैले हुए बागानों और शांत वातावरण के कारण नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां का मौसम, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और ताजगी भरा माहौल, हर यात्री को सुकून का अनुभव कराता है। अगर आप भागदौड़ से दूर, किसी शांत, सुरम्य और ताजगी भरे डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो मुन्नार आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है। 

कोडाइकनाल, तमिलनाडु

तमिलनाडु के हृदय में बसे कोडाइकनाल को अगस्त में घूमने के लिए भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यहां की धुंध से ढकी पहाड़ियां, बादलों से घिरी घाटियां, और शांत झीलें इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में कोडाइकनाल झील, सिल्वर कैसकेड फॉल्स, ब्रायंट पार्क, डॉलफिन नोज पॉइंट, सोलर ऑब्जर्वेटरी, ग्रीन वैली व्यू, थलियार फॉल्स, शेमबागानुर संग्रहालय, बेरिजम झील और कुक्कल गुफाएं हैं, जो हर प्रकार के पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। 

कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित कुर्ग भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे अक्सर भारत का “स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। यहां का मौसम मानसून में खास तौर पर खूबसूरत हो जाता है, जब जुलाई और अगस्त के दौरान भारी बारिश की वजह से पूरा क्षेत्र एक हरी-भरी और ठंडी स्वर्ग जैसी जगह बन जाता है। कुर्ग में आप एबी फॉल्स, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु वाटर फॉल्स, होननामना केर झील और मदिकेरी किला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। 

ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु की नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित ऊटी अगस्त महीने में घूमने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत नजारों और ठंडे मौसम के कारण “पहाड़ों की रानी” के नाम से जाना जाता है, जो इसका एकदम सही उपनाम भी है। मानसून के मौसम में ऊटी का वातावरण और भी ताजगी भरा और सुकून देने वाला हो जाता है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में नीलगिरि पर्वत रेलवे, ऊटी झील, डोड्डाबेट्टा चोटी, मुरुगन मंदिर, प्यकारा जलप्रपात और बॉटनिकल गार्डन शामिल हैं। 

गोवा

अक्‍सर लोग समझते हैं कि गोवा सिर्फ गर्मियों में घूमने के लिए है, तो ऐसा नहीं है। अगस्त में भी गोवा घूमने के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ बीच की मस्ती, प्राकृतिक झरने, प्राचीन किले, खूबसूरत चर्च और शांतिपूर्ण पार्कों का आनंद ले सकते हैं। गोवा की नाईटलाइफ और नाइट क्लब्स भी विश्व प्रसिद्ध हैं, जो आपको हर वक्त एंटरटेनमेंट का पूरा पॅकेज देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵