back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुटखा न देने पर बदमाशों ने की युवक की नृशंस हत्या, आरोपित फरार

जबलपुर,10 जून (हि.स.)। गोराबाजार थानान्तर्गत ग्राम भीटा में गुरुवार की शाम गुटखा न देने पर तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दिया, घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है | थाना प्रभारी गोराबाजार सहदेव साहू ने बताया कि सिद्धनगर निवासी दुर्गा बैगा उम्र 20 वर्ष गुरूवार शाम लगभग 5:30 बजे घर से निकला, जब वह जैतपुरा मार्ग से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान तीन युवक आए, जिन्होने दुर्गा से तम्बाखू का गुटखा मांगा, दुर्गा द्वारा मना करने पर बदमाशों ने दुर्गा पर चाकुओं से दनादन कई वार किए, जिससे दुर्गा के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, खून से लथपथ दुर्गा बैगा सड़क किनारे पड़ा था | इस दौरान गावं के चरवाहे अपने मवेशी लेकर लौट वक्त दुर्गा को देखा तो स्तब्ध रह गए, जिन्होने अन्य लोगों के आलावा पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दुर्गा बैगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज अस्पताल पहुंचाया, और धारा-302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर फरार तीनों युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ददन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵