back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Money Saving Tips: सफर में इस तरह करें पैसों की बचत, जान लीजिए आसान टिप्स

बाहर घूमने जाते समय हम सबसे पहले जगह का चुनाव करते हैं और उसके हिसाब से बजट तैयार करते हैं ऐसे में आप ट्रैवल के दौरान पैसों की बचत कैसे करें इसके लिए आसान टिप्स बताए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। किसी भी प्लान से पहले बजट तैयार करना पड़ता है जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां रहने खाने और घूमने का खर्चा बजट के अंदर फिट करना पड़ता है। ऐसा अब तक करते हैं जब आपके पास पैसे की टेंशन नहीं होती, लेकिन अगर आपके पास पहले से ही कम बजट है तो आपको रहने से लेकर खाने-पीने, ठहरने तक का इंतजाम सोच-समझ कर करना चाहिए। ट्रैवल बजट बनाने की कोई जरूरत नहीं होगी अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर ट्रिप पर जाते हैं तो आप इंजॉय कर सकते हैं।

होटल

जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो सबसे जरूरी ठहरने की व्यवस्था होती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है की आप पहले से ही बुकिंग करके रखें इस तरह से आपको इस समय अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको ऐसा होटल बुक करना चाहिए जिसमें फ्री वाई-फाई, खाना-पीना ब्रेकफास्ट सब कुछ शामिल हो जिससे की आपको खाने पर एक्स्ट्रा खर्च न करना पड़े। कई होटल ऐसे होते हैं जो पिकअप ड्रॉप की सर्विस देते हैं इसके अलावा लॉन्ड्री वगैरा भी ठीक होता है।

ऑफ सीजन ट्रिप

अगर आप ऑफ सीजन में ट्रिप प्लान कर रहें है तो इससे आपकी जेब पर असर नहीं पड़ेगा। ऑफ सीजन में आपको होटल आसानी से सस्ती कीमत पर मिल जाते है। नॉर्मल से नॉर्मल कीमत की बात करें तो 500 रुपए तक आपको आसानी से होटल मिल जाता है।

ओवरनाइट जर्नी

अगर आप ट्रिप के लिए निकल रहे है तो ध्यान रहे की आप रात में ट्रैवल करने की कोशिश करें। अगर रात में ट्रैवल करते है, तो होटल का किराया बचेगा इसके अलावा आप दिन में पहुंचने के बाद अच्छी तरह से घूम सकते हैं। जाने के लिए ही नहीं, बल्कि आने के लिए भी अगर आप रात के समय वाली ट्रेन या बस की बुकिंग करते हैं तो पैसों की अच्छी बचत होगी।

लोकल ट्रांसपोर्ट्स

अगर आप किसी जगह पर घूमने गए हैं वहां पर कैब करने में ज्यादा पैसे खर्च हो जाएंगे इसीलिए आप मेट्रो या फिर बस से सफर कर सकते हैं इस तरह से आपके पैसों की बचत होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...