back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Hill Station: मानसून में बढ़ जाती है मिरिक हिल स्टेशन की खूबसूरती, फैमिली के साथ बनाएं घूमने का प्लान

दार्जिलिंग का मिरिक हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है आप यहां फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ताज़ा खबर। मानसून के समय में हर कोई प्राकृतिक खूबसूरती देखने का आनंद लेना चाहता है। अगर आप भी प्रकृति का यह नजारा देखना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग घूमने जा सकते हैं। यहां का मिरिक हिल स्टेशन अपने आप में खूबसूरती को समेटे हुए है। यह शहर से दूर खूबसूरत और शांत जगह है। यहां का नेचर सुकून देता है। आप इस ट्रिप को अपनी फैमिली के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं। यह एक ऐसा छोटा हिल स्टेशन है जहां पर आप परिवार के साथ लंबा समय बिता सकते हैं।

मिरीक हिल स्टेशन की ग्रीनरी

मानसून के मौसम में लोग घूमने फिरने के लिए ज्यादातर हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। पहाड़ों की गोद में बसा हुआ मिरीक हिल स्टेशन झीलों और पहाड़ों के लिए फेमस है। अगर आप मनाली और नैनीताल जैसी जगहों पर बार-बार जाकर बोर हो गए हैं, तो इससे मिलता-जुलता हिल स्टेशन दार्जिलिंग में ही स्थित है। दार्जिलिंग की ग्रीनरी लोगों को अट्रैक्ट करती है। यहां की ग्रीन ब्यूटी लोगों को अपना दीवाना बना देती है।

मौसम रहता है सुहाना

मिरीक हिल स्टेशन समुद्र तल से 1767 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर सालों भर मौसम सुहाना रहता है। इस तरह से मानसून के समय में यहां की खूबसूरती और निखर जाती है। प्राकृतिक नजारा देखने लायक होता है। यहां पर हरे-भरे चाय के बागान बहुत खूबसूरत लगते हैं मन को शांति देते हैं। अगर आप अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो यहां पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

टी गार्डन और झीलों की सैर

अगर आपको घूमने-फिरने का बहुत शौक है तो दार्जिलिंग टूर प्लान कर लीजिए। यहां के मिरीक हिल स्टेशन की खूबसूरती देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस जगह का शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां का टी गार्डन घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। इतना ही नहीं आप यहां पर लेक में वोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵