नई दिल्ली, ताज़ा खबर। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर आप क्रूज से सफर कर सकते हैं। अक्सर लोग मानसून के समय में प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने के लिए हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन की तरफ जाते हैं। इस बार अगर आप दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो क्रूज से ट्रैवल करने का मजा ही कुछ और है। इस दौरान आप सफर में समुद्र के बीचो-बीच होते हैं और आसपास की खूबसूरती को एक्सप्लोर करते हैं।
केरल
केरल शांत और खूबसूरत जगह के लिए शानदार जगह मानी जाती है। आप यहां पर हाउसबोट क्रूज का मजा ले सकते हैं। सफर के दौरान आप नारियल के पेड़ों से गिरे पानी के रास्तों और हरे-भरे गांव का नजारा देख सकते हैं। अगर आप पहली बार क्रूज से ट्रेवल कर रहे हैं, तो आपका यह एक्सपीरियंस यादगार रहने वाला है।
गोवा
गोवा एक ऐसी जगह है जो बीच और नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है। अगर आप क्रूज से गोवा जाने का मजा लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए यादगार सफर रहने वाला है। इस दौरान आप समुद्र के बीचो-बीच होंगे और प्राकृतिक नजरों को देखकर सुकून महसूस करेंगे। इस दौरान आप मंडोवी नदी पर सनसेट देख सकते हैं यहां डिनर का आनंद उठा सकते हैं।
मुंबई
अगर आप मुंबई से क्रूज ट्रेवल कर रहे हैं, तो अरब सागर पर क्रूज का मजा ले सकते हैं। यहां से आपका सफर शुरू होने के बाद काफी मजेदार रहेगा। मुंबई से आप वीकेंड क्रूज ले सकते हैं। यह आपको गोवा और लक्षद्वीप तक की सैर कराते हैं।
सुंदरबन
सुंदरबन बेहद ही खूबसूरत जगह है जहां पर आप जंगलों और नदियों के बीच क्रूज में होते हैं। इस दौरान नजारा देखने लायक होता है। आप नदियों में किंगफिशर देख सकते हैं। इसके अलावा मगरमच्छ और खूबसूरत पक्षी भी देखने को मिलते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:




