नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली की खरीदारी करने के लिए आपको नोएडा जाने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। इस जगह से आप कम पैसों में ढेर सारा सामान खरीद सकते हैं। यहां पर घर की सजावट से लेकर गिफ्ट तक अच्छे दामों पर मिल जाते हैं। दिवाली में अगर आपको अपने रिश्तेदारों को तोहफे देना है तो इस जगह पर जरूर आएं। आपको दिवाली हाट में आपको खूबसूरत सामान, दिवाली गिफ्ट और दिए भी मिल जाते हैं।
नोएडा में कहां लगता है दिवाली मेला
अगर आप नोएडा के रहने वाले हैं तो आपको नोएडा स्टेडियम के पीछे दिवाली मेला जरूर ट्रैवल करना चाहिए। नोएडा सेक्टर 32 में नोएडा हाट मौजूद है यहां पर दिवाली मेला का आयोजन होता है। उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों से लोग यहां आते हैं सामान बेचते और खरीदते भी हैं। दिवाली की शॉपिंग करने के लिए नोएडा हाट एक बेस्ट प्लेस है।
सस्ते में मिल जाएंगे दिवाली के गिफ्ट्स
नोएडा दिवाली मेला से आप अपने रिश्तेदारों को दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए तरह-तरह के शोपीस ले सकते हैं। यहां पर आपको कोल्हापुरी चादर, फैंसी लाइट्स, होम डेकोरेशन के समान और तरह-तरह की चीज मिल जाती है। यहां पर आपको दिवाली से जुड़ी हर एक चीज मिल जाती है। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट चीज भी आप दिवाली मेला से ले सकते हैं।
शॉपिंग मार्केट्स
दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए आप नोएडा से रंग-बिरंगे स्टाइलिश दिए खरीद सकते हैं। यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा मिट्टी के सजावटी पॉट भी मिलते हैं जिसमें दिए लगे होते हैं। दिवाली पर आपको लाइट्स खरीदना है तो यहां पर स्टाइलिश लाइट्स भी मिलते हैं जो आपके घर को सजाने का काम करते हैं। इसके अलावा पर्दे, कुशन, झूमर, पेंटिंग, पोट्स, कार्पेट जैसे आइटम भी मिल जाते हैं।





