back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक एक बार फिर चर्चा में है। ऋषि सुनक ने पिछले आम चुनावों में मिली हार के बाद कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) के नेता पद से त्‍यागपत्र दे दिया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट और एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक में सीनियर एडवाइजर के तौर पर काम शुरू किया है। सुनक ने इस नई भूमिका की जानकारी अपनी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर अपने वित्तीय कौशल को नई ऊंचाई दे रहे हैं। जुलाई 2025 में उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में सलाहकार की भूमिका निभाई थी। वॉल स्ट्रीट से लेकर हेज फंड्स तक का अनुभव रखने वाले सुनक, इंफोसिस संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं।

चुनाव के बाद दिया इस्‍तीफा

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जुलाई में आम चुनाव हारने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। अब भी सांसद बने सुनक ने बताया कि Microsoft और Anthropic से मिलने वाला वेतन वे अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति संग शुरू की गई चैरिटी “The Richmond Project” को दान करेंगे।

किस भूमिका में नजर आएंगे ऋषि सुनक

एंथ्रोपिक में ऋषि सुनक कंपनी को रणनीति, वैश्विक आर्थिक रुझान और भूराजनीतिक मुद्दों पर सलाह देंगे। उनकी भूमिका केवल वैश्विक रणनीतिक मामलों तक सीमित होगी; वे ब्रिटेन की नीतियों पर राय नहीं देंगे और न ही एंथ्रोपिक की ओर से ब्रिटेन सरकार से संपर्क करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट में भी उनका काम वैश्विक आर्थिक और भूराजनीतिक परिदृश्यों पर रणनीतिक दृष्टिकोण देना होगा। एक समाचार पत्र के अनुसार, ऋषि सुनक मैक्रो-इकनॉमिक और जियोपॉलिटिकल रुझानों पर हाई-लेवल रणनीतिक सुझाव देंगे।

अपनी नई भूमिका पर क्‍या बोले ऋषि सुनक 

अपनी नई भूमिका को लेकर ऋषि सुनक ने लिंक्डइन पर लिखा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि तकनीक दुनिया बदल देगी और भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट और एंथ्रॉपिक की मदद से वे उत्साहित हैं, क्योंकि ये कंपनियां यह तय कर रही हैं कि तकनीक को हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज के लिए कैसे कारगर बनाया जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...