back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train में बच्चे के साथ करते हैं सफर, तो Indian Railways के ये नियम आपको ज़रूर जानने चाहिए

ट्रैन से जुड़े हुए नियम आसानी से चेक कर सकते हैं। ये खास जानकर आपको कई तरह से फायदा मिल जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | ट्रेन से सफर करना आरामदायक होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी होता है। ट्रेन वैसे तो सभी के लिए बेहद सुविधाजनक है, पर जो माता-पिता बच्चों के साथ ट्रैवल करते हैं उनके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। बच्चों को लेकर रेलवे के कुछ नियम हैं, जिन्हें जानना हर माता-पिता के लिए ज़रूरी है।

किराए को लेकर नियम

अगर आपके बच्चे की उम्र पांच साल से कम है तो उनका अलग से टिकट लेने की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, ये ज़रूरी है कि टिकट बुक करते समय आप इस बात की जानकारी ज़रूर दें कि आपके साथ एक बच्चा भी सफर कर रहा है। हालांकि, अगर आपको जरूरत लगती है तो आप बच्चे के लिए अलग से सीट बुक भी कर सकते हैं। बच्चे की डिटेल डालते समय आपसे पूछा जाएगा कि आप बच्चे के लिए अलग बर्थ लेना चाहते हैं या नहीं। वहीं, 5 साल और उससे बड़े बच्चों का पूरा किराया देना होता है।

स्पेशल बर्थ की सुविधा

भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों में स्पेशल बर्थ शुरू किए हैं। इनमें बर्थ साइड से एक्सटेंड हो जाती है, जिसमें बच्चे को साथ में सुलाया जा सकता है।

बच्चों को भी मिलता है इंश्योरेंस

आप जब टिकट बुक करते हैं तो उस समय आपसे पूछा जाता है कि क्या आप इंश्योरेंस लेना चाहते हैं? अगर आप इंश्योरेंस लेते हैं तो आपका बच्चा भी उस इंश्योरेंस में कवर होता है। उसको भी उतना ही कवरेज मिलता है जितना सामान्य टिकटधारियों को मिलता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵