back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Holiday गर्मी में जाएं इन हिल स्टेशनों पर घूमने, जहां मिलेगा स्वर्ग जैसा एहसास

गर्मियां अपनी चरम सीमा पर पहुंचना शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इन गर्मियों में हिल स्टेशन ट्रिप करने का मन बना रहे तो एक बार भारत के इन हिल स्टेशनों पर जरुर जाएं स्वर्ग जैसा होगा एहसास।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियां शुरू हो चुकी है।  ऐसे में ठंडक पाने लोग किसी न किसी हिल स्टेशन का जाने का प्लान बनाने लगते है। अगर आप भी इन गर्मियों में हिल स्टेशन पर टूर का बना रहे मन। तो आज हम आपको बताऐगें भारत के उन हिल स्टेशनों के बारे में जहां अप्रैल-मई के महीनों में भी बर्फ जैसी ठंडक का मिलेगा अहसास।आइए जानते है इन हिल स्टेशनों के बारे में। 

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अप्रैल और मई के गर्मी में ठंडक का अहसास पाने एक बार भारत के अरुणाचल प्रदेश जो सबसे इस शानदार हिल स्टेशन तवांग जरुर जाएं घूमने, जहां आपको गर्मियों में भी बर्फबारी और खूबसूरती का नजारा देखने को मिलेगा। यहा आप परिवार और दोस्तों के साथ तवांग मठ की यात्रा कर सकते है, ईगल्स नेस्ट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, सेला दर्रा, जैसी जगहो पर भी एक्सप्लोर कर सकते हैं, 

औली, उत्तराखंड

अगर आप गर्मियों में स्कीइंग का उठाना चाहते है लाभ तो उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन औली में जोशीमठ से एशिया की सबसे लंबी केबल कार की सवारी कर सकते है, यहां आपको भारत की दूसरी ऊंची चोटी नंदा देवी भी देखने को मिलेगी। वैसे अप्रैल से मई के महीने में औली में बहुत ठंडक रहता है। 

पेलिंग, सिक्किम

अगर आप सुबह के समय धुंधली लहरों की आसमान में तैरना चाहते है, तो सिक्किम के पेलिंग जरुर जाएं । सिक्किम के पेलिंग में आपको यहां खेचियोपालरी झील और दूसरा ग्लास स्काईवॉक पर चलने का अनुभव मिलेगा। इसी के साथ आपको यहा ऐसे कई जगहें मिलेगी जहां आपको मिलेगा सुकून का अहसास। जहां हर तरफ बर्फ ही देखने को मिलेगा। 

गुलमर्ग

अप्रैल की गर्मी में एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड जो जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में है जहां आप घूमकर अफरवत चोटी भी घूमने का आनंद ले सकते है। यहां हल्की बर्फबारी के साथ खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 

लद्दाख

अप्रैल में अच्छी मात्रा में ठंडक का अहसास पाने आप लद्दाख जाने की योजना भी बना सकते है, अगर आप भाग्यशाली हुए तो आपको अप्रैल के मध्य तक बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। यहा घूम आपकी यात्रा यादगार ट्रिप में बदल जाऐगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...