back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संस्कृति से ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना है तेलंगाना की ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल ,एक बार तो जाना बनता है

तेलंगाना एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है।  यहां घूमने के लिए पर्यटक स्थलों की कमी नहीं है अगर आप तेलंगाना घूमने का प्लान बना रहे तो आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: पर्यटन की नजर से दक्षिण भारत का राज्य तेलंगाना को सिर्फ हैदराबाद तक ही हम समझते हैं। हैदराबाद गए चारमीनार घूम लिया हमारा तेलंगाना सफर समाप्त हो गया।। ऐसा नहीं है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाद उस राज्य में वहां कई ऐसे बेहतरीन पर्यटन स्थल है। जिनका आप लुफ्त उठा सकते हैं। यहां की  भव्य और वास्तुकला देखते ही आप दंग रह जाएंगे। अगर आप दक्षिण भारत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप के लिए तेलंगाना बेस्ट है।  यहां आप इन स्थलों पर घूम सकते हैं। जो हर पर्यटकों को अपनी। ओर आकर्षित करती है।

रंगारेड्डी

रंगारेड्डी का नाम तेलंगाना के  प्रमुख स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी रहे  कोंडा वेंकटा रंगारेड्डी पर रखा गया है। जिन्होंने भारत की आजादी में अपनी भूमिका निभाई थी।  यह तेलंगाना राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है।  यहां का शांत  वातावरण  हर किसी को भाता है। इसके साथ ही यहां की झीलें, चमत्कारी मंदिर पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। अगर आप प्रकृति के प्रेमी है तो आपके लिए यह जगह बेस्ट है।

पाखल झील

वारंगल शहर से 50 किलोमीटर दूरी पर इस जगह का प्राक्रतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां  शब्दों से ज्यादा यहां की खूबसूरत तस्वीरें बात करती है। कहावत है  एकदम सच्ची सिद्ध होती है। पाखल झील की खूबसूरती को बयां करना इतना आसान नहीं है। इसकी कारीगिरी , और अद्भुत वास्तुकला इसका जीता जागता प्रमाण है। अगर आप सफर के दौरान थक गए है तो सुकून के लिए यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 

निजामाबाद

निजामाबाद तेलंगाना राज्य का एक धार्मिक शहर है। जो खूबसूरती का एक बेजोड़ नमूना है। यहां पर अनेक सारे प्राचीन मंदिर, स्मारक , भवन ,महल, इमारतें देखने को मिल जाएंगे।  जिन पर की गई अद्भुत नक्काशी और वास्तु कलाकृति पर्यटकों का मनमोह लेगी।

संगारेड्डी

तेलांगना का संगारेड्डी अत्यंत खूबसूरत शहर है।  यहां पर आपको प्राचीन मंदिर और भवन के अलावा ऐसे स्थान भी देखने को मिलेंगे जो आपको प्रकृति का वास्तविक अनुभव कराएंगे।  यहां पर पर्यटन की दृष्टि से घूमने के लिए कई सारे ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जो ऐतिहासिकता की दृष्टि का विशेष महत्व रखते हैं। यहां पर आप मल्लिका अर्जुन स्वामी मंदिर , दुर्गा देवी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, मंजीरा वर्ल्डवाइड लाइफ , और अनेक सारी खूबसूरत अदभुद पहाड़ियां प्रकृति का अनुभव कराएंगी।

आदिलाबाद

तेलंगाना घूमने वाले टूरिस्ट आदिलाबाद का सफर तय करना नहीं भूलते । क्योंकि यह जगह प्रकृति प्रेमियों के साथ तेलंगाना का भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यहां पर तेलंगाना राज्य का सबसे ऊंचा झरना स्थित है।  जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बना रहता है। आदिलाबाद अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है।  इसकी खूबसूरती को कुंतला वॉटरफॉल, सरस्वती मंदिर, महात्मा गांधी ,कला आश्रम, वन्य जीव अभ्यारण शिवाराम वन्य जीव अभ्यारण आदि खूबसूरती में चार चांद लगाते है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...