back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Places: ऋषिकेश में कम बजट में फुल एंजॉयमेंट, ऑफ बीट जगहों पर करें बच्चों के साथ मस्ती

घूमने के लिए ऑफबीट जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप कम बजट में ऋषिकेश की ऑफबीट जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घूमने की जगह की बात करें तो हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है। कई लोगों को सुहावना मौसम पसंद होते हैं, इसलिए वह हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। जिन लोगों को एडवेंचरस जगह पसंद होती है, वह इस तरह के डेस्टिनेशंस पर जाना पसंद करते हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश की, जहां आपको सुहावना मौसम के साथ-साथ एडवेंचर भी मिलेगा। ऋषिकेश एक ऐसा धार्मिक स्थल है जहां पर देश ही नहीं विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। वहीं, अगर आप भी ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ ऑफ बीट जगहों के बारे में जान लीजिए।

ऋषिकेश हॉट वॉटर स्प्रिंग

ऋषिकेश के सबसे नजदीक ऑफ बीट जगह की बात करें तो रघुनाथ मंदिर के पास ही पुराना कुंड है जहां पर लोगों को घूमना काफी पसंद है। बता दें कि, इस कुंड को हॉट वॉटर स्प्रिंग के नाम से भी जाना जाता है जो काफी मशहूर है। इस कुंड को लेकर ऐसी मान्यता है की भगवान राम की वनवास जाते समय इसमें डुबकी लगाई थे। वही, संत लोग इस कुंड के पानी का इस्तेमाल पवित्र चीजों को धोने के लिए करते हैं।

नीरगढ़ वॉटरफॉल

ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला तो आपने देखा ही होगा इससे लगभग 5 किलोमीटर दूर नीरगढ़ वॉटरफॉल स्थित है। यह जंगल के बीचो-बीच है उसकी खूबसूरती देखने के बाद आपका मन मोहित हो जाएगा। यहां पर क्रिस्टल क्लियर पानी है जिसे देखने से नजर नहीं हटती है।

झिलमिल गुफा

झिलमिल गुफा भी ऋषिकेश का एक खूबसूरत ऑफ बीट डेस्टिनेशन है। आप यहां पर तरह-तरह की गुफाएं देखते हैं वही यहां पर एक साथ तीन गुफा बनी हुई है। लक्ष्मण झूला से इस स्थान की बात करें तो 21 किलोमीटर दूर है वही नीलकंठ मंदिर से 4 किलोमीटर की दूरी पर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵