back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Plan: बारिश के दिनों में पहाड़ों पर जाना है घूमने तो चेक कर लें ये चीजें

देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक विरासत के लिए अपना एक अलग स्‍थान रखता है। यह एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अचानक बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत, जबकि 50 से ज्‍यादा लापता होने की खबर है। धराली गांव में मंगलवार को इस बड़े हादसे के बाद एक नाला उफान पर आ गया है। इसके चलते कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। इस प्राकृतिक आपदा का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वही, देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक विरासत के लिए अपना एक अलग स्‍थान रखता है। यह एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। लोग देश-विदेश से यहां पर पहुंचते है। यहां पर नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, और देहरादून जैसे हिल स्टेशन काफी प्रसिद्ध हैं। 

फिलहाल, देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते पहाड़ों पर भूस्खलन, रास्ते बंद, फिसलन और बादल फटने का खतरा बना रहता है। इसलिए अगर आप भी बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इसे पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए और तो पहले ये चेक कर लें।

पहाड़ों पर घूमने जाने से पहलें इन चीजों का रखें ख्‍याल 

सबसे पहले रास्तों की जानकारी लें

इन दिनों भारी बारिश में अगर आप पहाड़ों में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, इससे पहले उस जगह के मौसम और रास्तों की जानकारी रखना जरुरी है। इन दिनों बारिश के चलते कई जगहों पर बादल फटने की घटना हो रही है, जैसे उत्तरकाशी के धराली में, तो इसका असर आसपास के इलाकों पर भी प़ड़ता है। इस समय नाले-नदियां उफान पर होंगे। ऐसे में आप किसी भी पहाड़ी इलाके में ट्रेवल करने से पहले रास्तों के बारे में जानकारी जरुर लें।

मौसम की जानकारी प्राप्‍त होना जरुरी

अक्‍सर पहाड़ों में मौसम में बदलाव जल्‍दी आ जाता है। ऐसे में सफर की शुरुआत करने से पहले वहां के मौसम की बारीकी से जांच और जानकारी प्राप्‍त कर लें। अगर आप वहां जाकर होटल से कहीं घूमने जा रहे हैं, तो सही मौसम में ही जाएं1 तेज बारिश के कारण नदियां और झरने उफान पर होते हैं। ऐसे में इन जगहों पर न जाएं या फिर दूर रहें।

सही जगह पर ठहरें, लोकेशन को जांच लें  

एक और बात पहाड़ों में ज्यादातर होटल ऊंचाई या फिर नदियों के किनारों पर बने होते हैं। ऐसे में पहले ही होटल की जगह चेक करें। सेफ जगह पर होटल की बुकिंग करें। साथ ही बहुत ज्यादा पहाड़ी इलाकों या फिर नदी के किनारे पर होटल बुक करने से बचें। इससे आप किसी भी प्रकार के हादसे से बच सकते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...