back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Tourism Walk Festival 2024 में मिलेगा ऐतिहासिक जगहों पर विरासत देखने का मौका, खूब करें एंजाॅय

राजधानी दिल्ली में आप टूरिज्म फेस्टिवल का आनंद ले सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक विरासत को महसूस करने के साथ देख भी पाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| देश की राजधानी में 17 फरवरी से दिल्ली वाॅक फेस्टिवल टूरिज्म चल रहा है। ऐसे में अगर आपको घूमने का शौक है और ऐतिहासिक विरासत को देखने में दिलचस्पी रहती है, तो आप भी 31 मार्च तक चल रहे इस फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं। बता दें, कि दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है।

महीने भर चलने वाले इस फेस्टिवल के दौरान आप दिल्ली की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक इमारतों और खाने-पीने को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस वाॅक के दौरान भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से लाइसेंस गाइड मिल जाएगा, जो दिल्ली की अलग-अलग विरासतों और ऐतिहासिक कहानी को विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है, कि दिल्ली में बाहर से भी कई सैलानी यहां पर पहुंचते हैं। तो ऐसे में पर्यटन विभाग का प्रयास रहता है, कि जब भी विदेशी सैलानी देश में पहुंचे तो वे समय निकालकर दिल्ली की खूबसूरत और विरासत समझने में समय जरूर गुजारें।

दिल्ली पर्यटन विभाग की शुरुआत

दिल्ली पर्यटन विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने महरौली पार्क से इसकी शुरुआत की थी। गौरतलब है, कि दिल्ली की कहानी पांडवों के साथ आरंभ होती है और वहीं पुराना किला पांडवों के लिए ही जाना जाता है और राजधानी को इंद्रप्रस्थ कहा जाता था। इसके बाद भारत और भी अंग्रेज पहुंच गए। इन अंग्रेजों ने लुटियंस दिल्ली बसाया था, आज जिसको हम दिल्ली के नाम से जानते है। इन सभी अलग-अलग समय काल के दौरान विभिन्न सल्तनत में दिल्ली ही राजधानी थी।

दिल्ली टूरिज्म वाॅक में होगा शानदार एहसास

दिल्ली टूरिज्म वाॅक में आपको अलग एहसास होगा। यहां आपको क्लासिक म्यूजिक का एक्सपीरियंस, महरौली, आर्कियोलाॅजिकल पार्क में इतिहास की शानदार झलक देखने को मिलेगी। वहीं हाॅन्टेड वाॅक में रहस्मय राज पता चलेगा।

खूब करें एंजाॅय

इसके साथ आप दिल्ली मे अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं जैसे आपको यहां कुतुब काॅमप्लेक्स, सीपी, रोशन-ए-दिल्ली और ज्वेल्स जैसे मजेदार वाॅक भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा, अगर आप खान पान के शौकीन हैं तो पुरानी दिल्ली के नाम से भी कार्यक्रम मौजूद है। इसके अलावा पार्टीशन डायरीज में आप पुराने किले का दीदार कर पाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵