back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कम सामान के साथ यात्रा करते हैं तो ये जरूरी खबर आपके लिए है

एयर इंडिया एक्सप्रेस के खास ऑफर्स का यात्रियों को फायदा मिलेगा। जिससे वे अपनी यात्रा पर काफी बचत कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | यात्रियों को हवाई यात्रा करने के दौरान अलग अलग तरह के आफर दिए जाते हैं। कई ऐसे आफर होते हैं जिससे यात्रियों को काफी लाभ होता है। टाटा समूह ने हाल ही में विशेष पेशकश का ऐलान किया है। जिससे एयरलाइन की तरफ से ग्राहकों को सस्ते में टिकट की सुविधा मिलेगी। अपनी ‘एक्सप्रेस लाइट’ योजना के अनुसार, टाटा समूह एयरलाइन उन ग्राहकों को कम कीमत वाले टिकटों की पेशकश कर रही है। जो चेक-इन सामान नहीं कराते हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से मिलेगी छूट

एयर इंडिया ने 20 फरवरी को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक्सप्रेस चेक इन यात्रियों को काउंटरों और सामान बेल्ट पर कतारों से बचने में सक्षम बनाता है। एक्सप्रेस चेक इन यात्रियों के लिए अलग अलग सुविधा प्रदान कर रहा है। जिसमें लगैज का 15 और 20 किलाग्राम चेक इन बैगेज भत्ते के लिए कीमतों में काफी छूट मिली है। इस छूट के अलावा 3 किलोग्राम बैगेज में आपको भत्ता की सुविधा मिलेगी।

एक्सप्रेस लाइट किराए का इस्तेमाल करने के लिए यात्री बिना किसी लागत के बाद अग्रिम 3 किलो केबिन सामान आसानी से आरक्षित कर पाएंगे। वहीं यात्रियों को 15 किलोग्राम और 20 किलोग्राम अतिरिक्त सामान स्लैब पर डिस्काउंट की सुविधा मिलेगी। अगर उनके बाद में सामान की जांच करने की जरुरत है। ऐसे में एयरलाइन के अनुसार ग्राहक के हवाई अड्डे के काउंटर पर बैगेज चेक कर सेवाओं का फायदा ले सकते हैं।

चीफ आफिसर ने कही ये बात

एयर इंडिया एक्सप्रेस के चीफ कमर्शल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने कहा कि ‘एक्सप्रेस लाइट फेयर की लॉन्चिंग भारत में उड़ान भरने का एक नया तरीके के साथ होने की उम्मीद है। दुनिया भर के फ्लायर्स के बीच ये पहले से ही काफी मशहूर है। जिसमें भारत से उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की प्राथमिकता रहती है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिलेगी सुविधा

अपने बेड़े में 65 विमानों के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया का प्रभाग माना जाता है। यह 14 अंतरराष्ट्रीय और 31 घरेलू हवाई अड्डों को जोड़ देता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 29 अप्रैल 2005 को अस्तित्व में आ गई थी। वर्ष 2022 में एयर इंडिया और उसके कम लागत वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस को टाटा संस की विशेष प्रयोजन इकाई टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कब्जे में ले लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...