back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips: महिलाएं अपने हैंडबैग में रखें ये जरूरी सामान, ट्रैवलिंग के दौरान आएगा काम

ट्रैवलिंग के समय में महिलाओं को कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है, जिसे अपने हैंडबैग में शामिल करना जरूरी है। इस तरह से आपका सफर भी मजेदार बन जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सफर करते समय हमें बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। खासकर उन लोगों को जो सोलो ट्रैवलर हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे जो ट्रेवलिंग के समय काम आती है। अगर, आप एक महिला है और ट्रैवलिंग पर जा रही है तो आप अपनी हैंडबैग में जरूरी सामान रख लीजिए। इस तरह से आपका ट्रिक आसान, सुरक्षित और मजेदार बन जाएगा।

मेकअप पाउच

महिलाओं को मेकअप करने का काफी शौक होता है लेकिन ट्रैवल के समय मेकअप लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। सफर के दौरान धूप, धूल, मिट्टी, प्रदूषण इन सभी का असर हमारे चेहरे पर पड़ता है। ऐसे में आप ट्रैवल के समय अपने हैंडबैग में एक छोटा सा मेकअप पाउच रख लीजिए ताकि आप टचअप करने के बाद फ्रेश फील करें और अपने सफ़र को इंजॉय कर पाए। इस पाउच में मेकअप, लोशन, कॉम्पैक्ट और लिप बाम रख लीजिए।

बैंड एड

सफर के दौरान ट्रैवलर को हमेशा अपने साथ बैंड एड रखना चाहिए, क्योंकि कब कैसी स्थिति सामने आ जाए, यह कोई नहीं जानता। कई बार ट्रैवलिंग के दौरान कट, छाला, कीड़े का काटना, जूते से होने वाले छाले जैसी समस्या होती है। ऐसे में हैंडबैग में अगर बांडेड होगा तो यह तुरंत इलाज के काम आएगा।

पैड

कई बार ऐसा होता है कि पीरियड्स की डेट आगे या पीछे हो जाती है, ऐसे में आपके पीरियड्स सफर के बाद किसी डेट को होने वाला है तो रिस्क मत लीजिए और हैंडबैग में एक्स्ट्रा पैड रख लीजिए। इस तरह से अगर आपका पीरियड्स लेट आ रहा है और सफर के दौरान ऐसा कुछ होता है तो यह आपके काम आएगा।

टिशू

टिशू पेपर यात्रा के समय काफी जरूरी चीज है। सफर के दौरान धूल, मिट्टी उड़ती रहती है जो हमारे चेहरे को नुकसान पहुंचती है। अगर, आप अपने हैंडबैग में टिशू पेपर शामिल कर लें तो आप इसे अपने चेहरे को साफ करने के बाद रिफ्रेश फील कर सकती है और अपने सफर को इंजॉय कर सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵