back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के आसपास की ये जगहें हैं बेहतरीन वेलेंटाइन डे डेस्टिनेशंस, खूबसूरत नजरों के बीच करें प्यार का इजहार

वेलेंटाइन वीक कपल के लिए बहुत खास होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने के लिए दिल्ली की कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वेलेंटाइन वीक में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन को कपल अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी अपने प्यार को नए तरीके से पार्टनर के सामने जाहिर करना चाहते हैं तो लोकेशन भी बेस्ट होनी चाहिए। आसपास का माहौल जब प्यार होता है तो प्यार का इजहार करने में भी आसानी होती है। अगर आप पार्टनर से इज़हार करने में झिझक रहे हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर अपने दिल की बात कहना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो रोमांटिक ट्रैवल प्लेसेस के बारे में जान लीजिए।

दमदमा लेक

अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको गुरुग्राम से 50 किलोमीटर की दूरी पर दमदम झिल्ली मिलेगा जहां लोग जाना पसंद करते हैं। यह एक बहुत ही रोमांटिक जगह है जहां पर आप झील के बीचो-बीच बोट में पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर है तो यहां पर कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

मुरथल

दिल्ली से 50 किलोमीटर की दूरी पर मुरथल है जहां आप पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। प्रपोज डे के दिन इस खूबसूरत जगह पर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यहां के ढाबे बहुत मशहूर हैं आप चाहे तो पार्टनर के साथ लजीज खाने का स्वाद भी ले सकते हैं। 

नीमराना फोर्ट

अगर आपको एक रॉयल रोमांस चाहिए तो राजस्थान के नीमराना फोर्ट पैलेस जा सकते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी के दिन आप यहां पर ऐतिहासिक और रोमांटिक जगह पर पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। जगह पर प्रपोज करने के लिए खास तरीके जैसे रॉयल डिनर, स्विमिंग और स्पा जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं।

कनॉट प्लेस 

डिनर डेट के लिए कनॉट प्लेस एक बहुत ही रोमांटिक जगह है आप यहां पर पार्टनर के साथ प्रपोज डे के दिन जरूर जाएं। अगर आप पहली बार पार्टनर को अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं तो यहां के लॉन्ग वॉक और लाइट म्यूजिक के बीच यह मूमेंट यादगार रह जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...