back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसआरएन घटना की निष्पक्ष जांच होगी, दोषी नहीं बख्शे जाएंगे : सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रयागराज, 10 जून (हि.स.)। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के रेजिडेंस डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शरद कुमार मौर्या की अगुवाई में 11 सदस्यीय जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल राजापुर आवास पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलकर ज्ञापन पत्र सौंपा। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी। ज्ञापन में बताया गया कि मरीज पूजा मोदनवाल एक्यूट एब्डोमेन विद सेप्टिसीमिया विद शॉक बीमारी से ग्रसित थी। जिस समय एसआरएन भर्ती हुई थी, हालत काफी खराब थी। डाक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाने का भरकस प्रयास किया। मगर उसकी मृत्यु हो गयी। तदुपरांत उनके रिश्तेदार ने चिकित्सा कर्मियों पर रेप के गलत आरोप लगाए। दो-दो जांचोपरांत आरोप गलत सिद्ध हुए। मगर पुलिस विभाग ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। परिजनों द्वारा लगाएं गए आरोप निराधार है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित डॉक्टरों की बातों को गम्भीरता से सुनी। डॉ शरद कुमार मौर्या ने निष्पक्ष जांच की मांग किया। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच होगी, कानून अपना काम करेगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होंगे। जांचोपरांत कार्यवाही होगी। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...