back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जय शाह ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन को सराहा, कहा- ‘हम आपके साथ खड़े हैं’

Sports News: 173 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंत से पहले केवल 28 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे

केप टाउन,एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की है। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं

जय शाह ने ट्वीट किया, “आईसीसी वुमेन्स टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए एक कठिन हार, लेकिन हमें मैदान पर उनके प्रदर्शन लिए अपनी लड़कियों पर गर्व है। टीम ने इसे अपना सब कुछ दिया और दिखाया कि वे सच्चे योद्धा हैं। हम आपके साथ, हम आपके साथ खड़े हैं!”

हरमनप्रीत कौर के रनआउट ने पलटी मैच की बाजी

मैच की बात करें तो, 173 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंत से पहले केवल 28 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) और जेमिमाह रोड्रिग्स (43) ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मैच में वापस ला दिया। हालांकि कौर के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होने के कारण भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी।

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 फाइनल के विजेता को मिलेगी भारी प्राइज मनी, उपविजेता को भी मिलेगी बड़ी रकम, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...