back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोंटी देसाई बने नेपाल क्रिकेट टीम के कोच

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोंटी देसाई को नेपाल क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया है। मोंटी को पिछले हफ्ते ही प्रशिक्षण के काम में लगा दिया था लेकिन उनकी आधिकारिक नियुक्ति सोमवार से हुई है।

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत के पूर्व क्रिकेटर मोंटी देसाई को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रमुख प्रशिक्षक नियुक्त किया है। क्रिकेट एसोसिएशन की सिफारिश के बाद राष्ट्रीय खेलकूद परिषद ने मोंटी के नाम पर अपनी सहमति देते हुए नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी थी।

वेस्टइंडीज, कनाडा, यूएई जैसी टीमों के रह चुके हैं होड कोच

वेस्टइंडीज, कनाडा, यूएई जैसी टीमों के होड कोच रह चुके मोंटी का नेपाली क्रिकेट के साथ पुराना रिश्ता है। वर्ष 2015 में मोंटी के बैटिंग कोच रहते ही नेपाल ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच खेला था। मोंटी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रॉयल्स टीम के भी हेड कोच रह चुके हैं।

नेपाली क्रिकेट टीम इस समय 14 फरवरी से शुरू हो रहे स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ ट्राई सीरिज खेलने की तैयारी कर रही है।

इससे पहले मनोज प्रभाकर नेपाली क्रिकेट टीम के हेड कोच थे लेकिन पिछले साल दिसम्बर में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही नए कोच की तलाश की जा रही थी। मोंटी के साथ नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने दो साल का करार किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नागपुर में टीम इंडिया का जलवा! कीवियों के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20 स्कोर, फिर न्यूजीलैंड को 48 रन से चटाई धूल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नागपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...