back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुपर ओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बना एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 चैंपियन

पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को मात देकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब जीत लिया। यह जीत सुपर ओवर में हासिल हुई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां पाकिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने सुपर ओवर में 7 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पाकिस्तान ने सिर्फ 4 गेंदों में पूरा कर लिया। इससे पहले दोनों टीमों की पारी 125 रन पर खत्म हुई थी, जिसके बाद सुपर ओवर में पाकिस्तान ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने चार गेंदों में किया मुकाबला खत्म

सुपर ओवर में बांग्लादेश केवल 6 रन ही जोड़ पाया और 3 गेंदों के भीतर अपने दोनों विकेट खो बैठा। जवाब में पाकिस्तान ने शुरुआती दो गेंदों पर सिंगल लिया, तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और चौथी गेंद पर एक रन लेकर मैच अपने नाम कर लिया।

सुपर ओवर में पाकिस्तान ने की जीत दर्ज 

इस फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश A ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह फैसला सही रहा, क्योंकि पाकिस्तान की टीम 125 रन पर ऑल-आउट हो गई। पाक टीम की ओर से केवल माज सदाकत (28), अराफत मिन्हास (25) और साद मसूद (38) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। बांग्लादेश के लिए रिपोन मोंडल ने 3 और रकीबुल हसन ने 2 विकेट झटके।

वहीं, जब बांग्लादेश ने बल्लेबाजी शुरू की, तो बिना विकेट खोए 22 रन जोड़ लिए थे, लेकिन इसके बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और अगले 31 रनों में टीम के 7 विकेट ढह गए। पाकिस्तान की जीत लगभग तय दिख रही थी, तभी रकीबुल हसन और एसएम मेहरोब की 37 रनों की साझेदारी ने मुकाबले में फिर से जान डाल दी। लेकिन 96 के स्कोर पर रकीबुल हसन 24 रन बनाकर आउट हुए, जिससे बांग्लादेश की हार करीब लग रही थी। लेकिन रिपोन मोंडल और अब्दुल गफर सकलैन ने 29 रनों की साझेदारी कर मैच को बराबरी पर पहुंचा दिया। दोनों टीमें 125–125 पर टाई रहीं और सुपर ओवर में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...