back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के पंगत के संतों की जमात का नगर प्रवेश

हरिद्वार, 03 मार्च (हि.स.)। लक्सर नगर में पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन की रमता जमात करीब दो किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा के साथ पीपली के अखाड़ा निर्वाणसर पहुंची। गुजरात से चली जमात मंगलवार शाम को लक्सर में रुक गई थी। तीन दिन पीपली रुकने के बाद पंगत के संतों की जमात अखाड़ा संगलवाला अकबरपुर के लिए प्रस्थान करेगी। पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन की रमता जमात हर बारह साल बाद कुंभ मेले के मौके पर पीपली, अकबरपुर ऊद, महतौली, बादशाहपुर, शाहपुर, फेरुपुर व कनखल के अखाड़ों से होने के बाद स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचती है। इस बार भी 70 संतों वाली रमता जमात गुजरात, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए खानपुर के रास्ते मंगलवार देर शाम लक्सर नगर पहुंचकर रुक गई। साथ ही श्रीचंद्र भगवान, बाबा प्रीतम दास, बाबा बनखंडी दास व तपस्वी निर्वाण प्रियतम दास की भव्य झांकियां भी शामिल थीं। शाम लगभग चार बजे जमात पीपली अखाड़े में पहुंची। रमता जमात में शामिल संतों ने नगर से पीपली तक करीब चार किलोमीटर की यात्रा पैदल ही तय की। रास्ते में स्थानीय लोगों ने बीस से भी अधिक जगहों पर पंडाल लगाकर संतों का स्वागत किया। कई जगह संतों के जलपान की व्यवस्था भी की गई। बीच में हेलीकॉप्टर और ड्रोन से जमात के ऊपर फूलों की वर्षा भी की गई। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵