back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद फिर खुली पाकिस्‍तान की पोल, क्रिकेट प्‍लेयर्स की 90% मैच फीस… मचा बवाल

चैम्पियंस ट्रॉफी खत्‍म होते से ही एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चर्चा में आया है। घरेलू टी20 कप 2025 के लिए प्लेयर्स की मैच फीस में भारी कटौती का फैसला लिया है और इसकी बड़ी वजह सामने आई है।

नई दिल्‍ली , रफ्तार डेस्‍क । चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद एक बार फिर पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चर्चा में आ गया है। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारी बेइज्‍जती हुए थी। पाकिस्‍तान आईसीसी के द्वारा आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा था। वह खिताब का हकदार तो नही रहा लेकिन अपनी सरजर्मी पर एक भी मुकाबला जीत नही सका। इस वजह से पाकिस्‍तान की भारी फजीहत हुए। ये रोष अभी शांत भी नहीं हुआ की अब नया बवाल खड़ा हो गया है । हर बार की तरह इस बार भी PCB अपनी हरकतों को लेकर हाइलाइट हुआ है। पाकिस्‍तान ने हाल में घरेलू टी20 खिलाड़ियों की मैच फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद बवाल मच गया है। 

टी20 खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती 

9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हुआ। आईसीसी द्वारा आयोजित इवेंट में पाकिस्‍तान मेजबान देश था। इसके बाद एक बार फिर पाकिस्‍तान सुर्खियों में आया है। हाल ही में पाकिस्तान ने घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों की मैच फीस में 90 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया था। इस निर्णय के बाद पाकिस्‍तान में हंगामा मच गया था। इसके बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को दखल देना पड़ा। मोहसिन नकवी ने अपने अधिकारियों को तुरंत फैसला वापस लेने का आदेश दे दिया। ओर मैच फीस में 90 प्रतिशत कटौती के आदेश पर रोक लगा दी। 

फिलहाल आदेश पर लगाई रोक

जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्‍तान में इस वक्‍त घरेलू टी20 मैच खेलने पर खिलाड़ियों को प्रति मैच एक लाख रुपये पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं। इस पर 90 प्रतिशत तक फीस कम करते हुए 10 हजार रुपये प्रति मैच देने का फैसला लिया था। वहीं रिजर्व खिलाडि़यों को तो 5 हजार रुपये ही मिलते। मगर अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने 90 फीसदी मैच फीस के कटौती वाले आदेश पर रोक लगा दिया है। 

तीन शहरों में खेला जाएगा घरेलू टी20 कप

घरेलू टी20 कप 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होगी। इसे पाकिस्‍तान के तीन बड़े शहरों में खेला जाएगा। जिसमें फैसलाबाद, लाहौर और मुल्तान में मैच होंगे। इसका फाइनल मुकाबला 27 मार्च को फैसलाबाद में होगा। वहीं दूसरी ओर मार्च में ही पाकिस्तान की नेशनल टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड रवाना हो गई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵