back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“अरे! वो पत्रकार कहां हैं?” एजबेस्टन की धमाकेदार जीत के बाद शुभमन गिल का अंग्रेजी रिपोर्टर पर करारा तंज

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आत्मविश्वास से भरे नजर आए। इस दौरान गिल ने अंग्रेजी पत्रकार पर तंज कसा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल न सिर्फ बल्ले से चमके, बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बातों से भी छा गए। भारत ने वो कारनामा कर दिखाया जो 58 साल में कभी नहीं हो पाया था। एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड को हराने के बाद जब गिल मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने पुराने ताने को याद करते हुए चुटकी ली। एक अंग्रेज पत्रकार, जिन्होंने मैच से पहले भारत के एजबेस्टन रिकॉर्ड पर कटाक्ष किया था, उनकी गैरहाजिरी को गिल ने बड़े ही शालीन व्यंग्य के साथ निशाना बनाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, “मेरा पसंदीदा पत्रकार नहीं दिख रहा… कहां हैं वो?” 

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंग्रेजी पत्रकार पर ली चुटकी

एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल न सिर्फ मैदान में बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अपने आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी से छा गए। मीडिया के सवालों का सहजता से जवाब देते हुए गिल अचानक उस अंग्रेजी पत्रकार को ढूंढ़ने लगे, जिसने मैच से पहले भारत के एजबेस्टन रिकॉर्ड को लेकर तंज कसा था। गिल ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपने पसंदीदा पत्रकार को नहीं देख पा रहा… वह कहां है?” उनकी यह टिप्पणी न सिर्फ व्यंग्यात्मक थी बल्कि इस ऐतिहासिक जीत के जरिए आलोचकों को जवाब देने का बेहद स्टाइलिश तरीका भी।

“मैं इतिहास और आंकड़ों में विश्वास नहीं करता” 

पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में 150+ रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में बल्ले से इतिहास रच दिया। जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैंने तो टेस्ट से पहले भी कहा था कि मुझे इतिहास और आंकड़ों में यकीन नहीं है। पिछले 58 सालों में अलग-अलग टीमें यहां आईं, लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड आने वाली यह हमारी सबसे मजबूत टीम है। हमारे पास उन्हें हराने और सीरीज जीतने की पूरी क्षमता है। अगर हम सही फैसले लेते रहे और लड़ते रहे, तो यह सीरीज भारत के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।” भारत ने एजबेस्टन में इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 8 टेस्ट खेले थे, जिनमें से 7 में हार झेलनी पड़ी और 1 मैच ड्रॉ रहा। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने उस अभेद्य किले को ध्वस्त कर इतिहास बदल डाला।

गिल की कप्तानी में भारत की ऐतिहासिक जीत

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में आक्रामक खेल दिखाते हुए 6 विकेट पर 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। शुभमन गिल ने यहां भी शानदार 161 रन जोड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में आकाशदीप ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 271 रनों पर समेट दिया। भारत ने यह मुकाबला 336 रन से जीत लिया और शुभमन गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

तीन मैच, तीन ‘डक’! T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक आंकड़ा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां टीम इंडिया जीत की लय में दिख रही है, वहीं दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज Abhishek...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵