back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या भारत-पाक के बीच मैच होना चाहिए? पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने दिया ये जवाब

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों टीमों की 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने भिड़ंत होंगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने इस मैच को लेकर आपत्ति जताई है। बता दें कि एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं, और संभावना है कि ये 21 सितंबर को सुपर फोर चरण में एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

ऐशान्या द्विवेदी ने क्‍या कहा ?

एशिया कप 2025 के शेड्यूल को लेकर देशभर में जहां उत्सुकता है, वहीं ऐशान्या द्विवेदी ने इस पर आपत्ति जताई है। ऐशान्या के पति शुभम द्विवेदी, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए थे। एशिया कप के कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ऐशान्या ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए।” 

भारत 10 सितंबर से शुरू करेगा अपना अभियान

भारत एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारत के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। इस साल एशिया कप की मेजबानी भले ही BCCI के पास है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव को देखते हुए टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान UAE में आयोजित किया जा रहा है। दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर खेलने पर सहमति जताई है। 

गौरतलब है कि 24 जुलाई को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक में टूर्नामेंट स्थल को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया। ACC और आधिकारिक प्रसारकों के बीच हुए समझौते के अनुसार भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे 14 सितंबर को पहला हाई-वोल्टेज मुकाबला तय है। इसके बाद यदि दोनों टीमें सुपर सिक्स चरण में क्वालिफाई करती हैं, तो 21 सितंबर को एक और भिड़ंत होगी। वहीं अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचते हैं, तो टूर्नामेंट में तीसरे बार आमना-सामना होने की संभावना भी बन सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵