back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड वनडे-टी20 के नये कप्‍तान बने ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर, केन विलियमसन ने छोड़ दी थी कप्‍तानी

मिचेल सैंटनर को न्यूजीलैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान बना दिया गया है। केन विलियमसन ने T20 World Cup 2024 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मिचेल सैंटनर को न्यूजीलैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान बना दिया गया है। केन विलियमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। केन के बाद यह पद खाली था, जिसे आधिकारिक तौर पर अब ब्लैककैप्स ने भर दिया है।

गौरतलब है कि ICC Men’s T20 World Cup 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन देने के बाद केन विलियमसन ने व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्‍होंने इसके पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी, जहां टिम साउदी के बाद टॉम लैथम को कप्तानी सौंपी गई थी। मिचेल सैंटनर पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ स्टैंड इन कैप्टन के तौर पर उनको मौका दिया गया था। 

243 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव 

आलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सैंटनर को 243 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। वे 24 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे इंटरनेशनल मैचों के कप्‍तान भी रह चुके हैं। 32 साल के खिलाड़ी मिचेल दिसंबर के अंत में श्रीलंका के खिलाफ T20 और एकदिवसीय सीरीज में अपना फुल टाइम कप्तानी का कार्यकाल शुरू करेंगे। 

“व्हाइट बॉल टीमों का नेतृत्व सम्मान की बात”

सैंटनर ने कहा कि उन्हें फुल टाइम बेसिस पर व्हाइट बॉल टीमों का नेतृत्व करने मिलेगा, जो कि बहुत सम्मान की बात है। उन्‍होंने आगे कहा कि जब आप युवा होते हैं तो आपका सपना हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने का होता है, लेकिन दो प्रारूपों में अपने देश का आधिकारिक तौर पर नेतृत्व करना एक नई चुनौती होगी। मैं सफेद गेंद क्रिकेट के महत्वपूर्ण दौर में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हूं।”

सैंटनर ही कप्‍तानी के लिए क्‍यों चुने गए ?

हेड कोच गैरी स्टीड ने सैंटनर को कप्तानी सौंपने को लेकर कहा कि टॉम लाथम पर टेस्ट कप्तानी का बोझ पहले से ही ज्‍यादा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक कुशल और अनुभवी कप्तान है, जिसने सभी तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व अच्‍छे से किया है। टॉम अक्टूबर में कार्यभार संभालने के बाद से अच्छा काम कर रहे हैं। अब हम उन्हें ऐसा काम करने की अनुमति दे रहे हैं, जिसमें समय और ऊर्जा दोनो ज्‍यादा लगती है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...