back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, जमैका में AUS के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमैका में होने वाले पहले दो टी20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमैका में होने वाले पहले दो टी20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ये दोनों मैच उनके होम ग्राउंड सबीना पार्क में खेले जाएंगे। इस मौके पर वे अपने परिवार और दोस्तों के सामने आखिरी बार वेस्टइंडीज की मैरून जर्सी में उतरेंगे।

टी20 के धाकड़ खिलाड़ी रहे हैं रसेल

आंद्रे रसेल पिछले कुछ सालों से सिर्फ टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए खेल रहे थे। टी20 इंटरनेशनल 84 मैच, 1,078 रन | 61 विकेट बेस्ट बैटिंग स्कोर 71 रन, बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/19 वनडे और टेस्ट में भी दिखाया जलवा। वनडे इंटरनेशनल 56 मैच 1,034 रन, 70 विकेट बेस्ट स्कोर 92* बेस्ट बॉलिंग 4/35 टेस्ट क्रिकेट सिर्फ 1 मैच खेला आंद्रे रसेल 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

दुनियाभर की टी20 लीग में छाए रहे रसेल

रसेल का जलवा सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं, बल्कि दुनिया भर की टी20 लीग्स में भी दिखा। 561 टी20 मैच 9,316 रन 485 विकेट स्ट्राइक रेट 168+ बेस्ट स्कोर, 121* बेस्ट बॉलिंग 5/15 रसेल ने IPL, BBL, PSL, और अन्य टी20 लीग्स में अपनी धाक जमाई और फिनिशर के तौर पर बड़ी पहचान बनाई। रसेल से पहले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी सिर्फ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब रसेल के जाने से वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है।

अगला टी20 वर्ल्ड कप रसेल के बिना

आंद्रे रसेल का संन्यास ऐसे समय पर आया है जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 बस 7 महीने दूर है। भारत और श्रीलंका इस मेगा इवेंट की मेजबानी करेंगे। अब वेस्टइंडीज को नए खिलाड़ियों से उम्मीदें होंगी। आंद्रे रसेल ने अपने दमदार खेल से टी20 क्रिकेट को एक नया मुकाम दिया। उनकी तेज़ बैटिंग, आक्रामक गेंदबाज़ी और जोशीला जश्न फैंस को हमेशा याद रहेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी रसेल दुनियाभर की टी20 लीग में अपना जलवा बरकरार रखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Andre Russell: केकेआर टीम का सेलिब्रेशन वायरल; शाहरुख खान ने दोगुनी कर दी आंद्रे रसेल की खुशियां

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को करारी शिकस्त दी। इस जीत को टीम...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵