back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर्फ 6 विकेट मिलते ही अश्विन अपने नाम कर लेंगे ये कीर्तिमान, WTC के दौरान बनाएंगे महारिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक कीर्तिमान हासिल करने का मौका है। इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमाने से वह केवल 6 विकेट दूर हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेस्ट मैच के लिहाज से भारत जीत की तालाश में लगातार दिखाई दे रहा है। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद क्या बल्लेबाज और क्या गेंदबाज, सबके आलोचना का शिकार होना पड़ा था। हालांकि भारत अब वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरै पर रविचंद्रन अश्विन की तरफ से औसत गेंदबाजी दिखाई दी लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन के पास न सिर्फ वापसी करने का मौका होगा बल्कि वह 6 विकेट लेने के साथ ही एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

महारिकॉर्ड से केवल 6 विकेट दूर हैं रविचंद्रन अश्विन

22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर सीरीज के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम होने जा रहा है। जीत की जो बीते कई टेस्ट मुकाबले में कहीं खोई हुई सी नजर आ रही थी उससे पार पाना टीम इंडिया का लक्ष्य होगा। इसके साथ ही यह रविचंद्रन अश्निन के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। दरअसल, अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले गए मुकाबले में अबतक 194 विकेट लिए हैं। अगर वह 6 विकेट और ले लेते हैं तो वह पहले ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।

कई और दिग्गज रेस में मौजूद

इस लिस्ट में 194 विकेट के साथ रविचंद्रन अश्विन मौजूद हैं लेकिन ऐसे भी कई और दिग्गज हैं जो इस रिकॉर्ड के दावेदार हो सकते हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद नाथन लियोन के नाम 187 विकेट हैं जो अश्विन से केवल 7 विकेट कम हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर पैट कमिंस है जिनके नाम 175 विकेट है, चौथे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं जो 147 विकेट ले चुके हैं। जबकि आखिरी नाम स्टु्अर्ट ब्रॉड का है जो केवल 134 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत के लिए WTC फाइनल की राह कठिन, फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कम से कम 6 टेस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की फाइनल यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...