back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AUS दौरे से पहले रवि शास्त्री का टीम इंडिया को जीत का मंत्र, NZ टेस्ट सीरीज की हार से उभरने की भी दी सलाह

रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को बड़ी जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से मिली हालिया हार से उभरने की बड़ी सलाह भी दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से मिली हालिया हार को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम को अब आगामीबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर पूरी सकरात्मता से फोकस करना चाहिए। रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के लिए कहा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में पिछली सफलताओं से मिली सकारात्मक यादों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ने की सोचना चाहिए। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण टीम इंडिया को ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भी बड़ा झटका लगा है।  

“इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ थोड़ा आत्मसंतुष्ट होने कीमत चुकाई”

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ थोड़ा आत्मसंतुष्ट होने कीमत चुकाई है। भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत करनी पड़ेगी ताकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली बड़ी हार को पीछे छोड़ा जा सके। रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड के हाथों अनजाने में मिली बड़ी हार से टीम इंडिया को दुख हुआ होगा, क्योंकि इस हार के साथ ही टीम इंडिया का घरेलू मैदान पर 12 साल और 18 सीरीज से जीत का चला आ रहा सिलसिला भी टूट गया।

रवि शास्त्री का टीम इंडिया को जीत का मंत्र

दरअसल रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के एपिसोड में होस्ट संजना गणेशन से कहा कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में उस सीरीज में मिली हार से दुखी होगी क्योंकि वे इससे अनजान थे। वे थोड़े आत्मसंतुष्ट भी थे। जिसकी टीम इंडिया को भारी कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम गर्व करने वाली टीम है।

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त दुखी होगी और जल्द से जल्द अपने फॉर्म में वापसी करना चाहेगी। ऐसी सीरीज से वापसी करने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि एक और सीरीज की अच्छी शुरुआत की जाए, ताकि सीरीज में आगे बढ़ने के लिए पहले दो टेस्ट मैच काफी निर्णायक बन जाएं। इधर रवि शास्त्री का इशारा आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को अच्छे से प्रदर्शन करने की सलाह को लेकर था।य

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NED मुकाबले में टीम इंडिया में बदलाव संभव! अर्शदीप को मौका मिलने के संकेत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 World Cup का 36वां मुकाबला बुधवार शाम 7 बजे अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां ग्रुप ए की टक्कर...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...