back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2023: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा नाॅक आउट मुकाबला, हारने वाली टीम होगी टूर्नामेन्ट से बाहर

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर के बीच नाॅक आउट मुकाबला खेला जाना है। जिसमें हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेन्ट में खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | भारत ने मंगलवार को श्रीलंका वाले सुपर 4 मुकाबले में भारत ने 41 से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलने के बाद भारत ने श्रीलंका को शानदार गेंदबाजी की वजह से हरा दिया था। वहीं इंडियन टीम का सुपर 4 का अगला और आखरी मुकाबला 15 सिंतबर को खेला जाना है। दूसरी तरफ श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच दोनों टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल में जगह बना लेगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेन्ट में समाप्त हो जाएगा।

टीम इंडिया की जीत के बाद बांग्लादेश का टूर्नामेन्ट में सफर खत्म हो गया। भारत के खिलाफ 15 सितंबर में महज औपचारिकता ही बचेगी।

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

श्रीलंका पर जीत मिलने के बाद भारत टीम ने 4 अंक प्राप्त किया है। भारत का नेट रन रेट +2.690 है। रोहित शर्मा की मेन इन ब्लू टीम ने जबरदस्त खेल दिखाकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। अब फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दोनों में से किसी एक टीम को फाइनल में जगह मिलेगी।

श्रीलंका की टीम की एक मैच में जीत और एक मैच में हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसका नेट रन रेट -0.200 पर है। दूसरी ओऱ पाकिस्तान को एक मैच में हार और एक मैच में जीत मिली है।

बारिश होने से पाकिस्तान की राह होगी मुश्किल

बाबर की टीम का नेट रन रेट -1.892 पर बना हुआ है। इन दोनों टीमों को 14 सितंबर को तीसरा मैच खेलना है। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में होगा। इस मैच के परिणाम के बाद दूसरा फाइनेलिस्ट मिल जाएगा। ये एक नाॅकआउट मैच होगा, अगर बारिश होती है, तो ये मैच रद्द हो जाएगा। बेहतर रन रेट के साथ श्रीलंका टीम को फाइनल में जगह मिल जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम टूर्नामेन्ट से बाहर हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Asia Cup 2023 PAK vs SL: भारत और श्रीलंका में फाइनल मुकाबला, आखिरी गेंद पर पलट गई बाजी, पाक टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 का खिताब पाने के लिए 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका में मुकाबला होगा। श्रीलंका के कोलंबो...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...