back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025 के बीच WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, स्टार्क-कमिेंस और हेजलवुड करेंगे IPL से किनारा?

अगले महीने होने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उन्‍होने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । अगले महीने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होना है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। अगले महीने होने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उन्‍होने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। पिछले बार के तरह इस बार भी कंगारू दूसरी बार फाइनल जीतने के इरादे से उतरेंगे। 15 सदस्यीय वाली टीम के नेतृत्‍व पैट कमिंस करेंगे जो लगातार दूसरी बार WTC खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का लक्ष्य रख रहे हैं।

सर्जरी से उबरने के बाद मिला मौका


टूर्नामेंट का आयोजन 11 जून से शुरु होने जा रहा है। इसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने टीम का चयन कर लिया है। यह वही टीम रहेगी जो फाइनल होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा लेगी। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को सर्जरी से उबरने के बाद टीम के जगह मिली है तो वहीं, युवा ओपनर सैम कॉन्स्टास ने भी टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन भी टीम का हिस्सा रहेगे। 

टीम के चयन को लेकर क्‍या बोले – जॉर्ज बेली 


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम के चयन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इस बारे में बात की। इस दौरान उन्‍होने कहा कि, “यह बहुत अच्‍छा मौका है जब पैट कमिंस, जोश हैज़लवुड और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाडियों की टीम में वापस हुई है। टीम ने श्रीलंका में एक बेहतरीर प्रदर्शन करते हुए सीरीज जीता और उसके के साथ ही WTC सर्किल को भी खत्म किया। 

स्टार्क और कमिंस की वापसी मुश्किल


IPL 2025 भारत पाक तनाव की वजह से एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अधिकतर विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वापस लौटने पर संस्पेंस बना हुआ है। हालांकि WTC के लिए जारी की गई खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टार्क, कमिंस और जोश हेजलवुड नाम शामिल है जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीन खिलाड़ी वापस नहीं लौटेंगे। हालांकि अभी फैसला खिलाड़ियों पर निर्भर करता है।

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:


पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, एलेक्स केरी, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्स्टास, मैट कुहनेमैन, मिचेल स्टार्क, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, नाथन लायन, ब्यू वेबस्टर।


ट्रैवल रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵