back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्‍लादेश ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर-19 एशिया कप का टाइटल, भारत को 59 रनों से दी मात

अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है,

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी जीत ली है। टीम ने रविवार दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को 59 रन से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 198 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 139 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने पिछले साल UAE को फाइनल हराया था। 

एशिया कप में 8 बार की विजेता टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गत वर्ष की डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश टीम ने बल्‍लेबाजी करते हुए 33 ओवर के बाद 4 विकेट गंवा कर बोर्ड पर 131 रन लगा चुकी है। अंडर-19 एशिया कप 2024 का आज यानी रविवार को फाइनल मुकाबला है, यह मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बांग्लादेशी टीम ने 198 रनों का टारगेट दिया 

बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 49.1 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई, बांग्लादेश के लिए रिजान हसन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। मोहम्मद शिहाब जेम्स ने 40, फरीद हसन ने 39, जवाद अबरार ने 20 और अजीजुल हकीम 16 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की टीम 198 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए आखिरी विकेट युद्धजीत गुहा ने लिया। उन्होंने 50वें ओवर की पहली गेंद पर इकबाल हुसैन इमोन को कार्तिकेय के हाथों कैच थमकर डगआउट की और भेजा, इमोन ने 2 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 26.4 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। कप्तान मोहम्मद अमान क्रीज मौजूद हैं।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को करारी शिकस्‍त दी 

बांग्लादेश ने 2023 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को करारी शिकस्‍त दी थी। भारत की बात करे तो उनके दोनों सलामी बल्लेबाज 13 वर्षीय वैभव और आयुष जबर्दस्‍त फॉर्म में हैं। वहीं बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हकीम टीम के धांसू खिलाड़ी और टॉप स्कोरर हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज और पेसर अल फहद और मोहम्मद इकबाल इस सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं। दोनों 10-10 विकेट ले का नया रिकॉर्ड बनाया है़।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵