back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025 को छोड़ सकते हैं बेन स्टोक्स, BCCI का यह नियम हो सकता है इसकी बड़ी वजह

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टोक्स IPL 2025 में शामिल होने के इच्छुक नहीं दिखाई दे रहे हैं। सभी क्रिकेट प्रेमी इसको BCCI के एक नए नियम से जोड़कर देख रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टोक्स IPL 2025 का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम की वजह से IPL 2025 को छोड़ सकते हैं। उन्होंने आखिरी बार IPL 2023 में खेला था। बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने IPL 2024 के सीजन में अपना नाम वापस ले लिया था। अब बेन स्टोक्स IPL 2025 के सीजन को भी छोड़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण BCCI का नियम भी हो सकता है।

बेन स्टोक्स IPL 2025 को छोड़ सकते हैं

विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेन स्टोक्स IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम देने के लिए तैयार नहीं हैं। वह इंग्लैंड टीम के आने वाले टेस्ट मैचों के लिए IPL 2025 को छोड़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण इंग्लैंड की टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त होना बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर बेन स्टोक्स ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

BCCI का यह नियम हो सकता है इसकी बड़ी वजह

बेन स्टोक्स के IPL 2025 में शामिल न होने की खबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के एक नए नियम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल BCCI ने IPL में एक नया नियम जोड़ा है, जिसके अनुसार, अगर कोई भी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में बिकने के बाद अपना नाम वापस लेता है तो उस खिलाड़ी पर आने वाले दो सीजन के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। बता दें कि इस नियम से पहले कई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में बिकने के बाद अपना नाम वापस ले लेते थे। ऐसे में IPL की टीमों को नुकसान होता था। वहीं बेन स्टोक्स के IPL 2025 में शामिल न होने की खबर को BCCI के इस नए नियम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।    

बेन स्टोक्स ने अभी तक 45 IPL मैच खेले हैं

बेन स्टोक्स का IPL में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं। बेन स्टोक्स ने अभी तक 45 IPL मैच खेले हैं। इन मैचों में बेन स्टोक्स ने 935 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। बेन स्टोक्स ने IPL में 28 विकेट भी झटके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵