back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद मांगा तलाक, पति पीटर पर मारपीट और गंभीर आरोप

सेलिना जेटली ने शादी के 15 साल बाद ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है जिसमें उन्होनें मारपीट और यौन शोषण के आरोप लगाते हुए ये मांग कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने शादी के लगभग 15 साल बाद अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने मुंबई की एक लोकल कोर्ट में पति पर गंभीर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल और वर्बल अब्यूज (भावनात्मक, शारीरिक, यौन और मौखिक दुर्व्यवहार) का आरोप लगाया है।सेलिना जेटली ने कोर्ट से पति से ₹50 करोड़ रुपये का हर्जाना और बच्चों के भरण-पोषण के लिए ₹10 लाख रुपये मासिक मेंटेनेंस देने का निर्देश देने की मांग की है।

 क्या है सेलिना जेटली का आरोप?

सेलिना जेटली की ओर से मंगलवार (24 नवंबर) को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एस सी ताड्ये के सामने याचिका दायर की गई, जिन्होंने पीटर हाग को नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर के लिए तय की है।

करंजवाला एंड कंपनी लॉ फर्म के जरिए फाइल की गई अर्जी में सेलिना ने पीटर हाग पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत क्रूरता और मैनिपुलेशन (Manipulation) का आरोप लगाया है। 47 वर्षीय एक्ट्रेस का दावा है कि पति की प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।याचिका में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से भी रोक दिया था।

 ‘शराब की लत और गुस्सैल स्वभाव’

सेलिना जेटली और पीटर हाग ने सितंबर 2010 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।याचिका में कहा गया है कि पीटर हाग एक ‘नार्सिसिस्टिक, सेल्फ-एब्जॉर्ब्ड इंसान’ हैं। उनका स्वभाव गुस्सैल है और उन्हें शराब पीने की आदत है, जिससे एक्ट्रेस को लगातार तनाव होता रहा।एक्ट्रेस ने कोर्ट से मांग की है कि पीटर हाग को उनके घर में घुसने से रोका जाए और बच्चों से मिलने के लिए भी एक्सेस की डिमांड की है, जो फिलहाल ऑस्ट्रिया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं।गौरतलब है कि, पीटर हाग ने भी इस साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।

सेलिना के आरोप

याचिका के अनुसार, पीटर हाग एक नार्सिसिस्टिक और गुस्सैल इंसान हैं। उनकी शराब की लत और आक्रामक स्वभाव की वजह से सेलिना लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव में थीं। आरोप है कि पति ने शादी के बाद उन्हें काम करने से भी रोक दिया और इतने तनावपूर्ण माहौल के कारण उन्हें ऑस्ट्रिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा।सेलिना ने आरोप लगाया है कि पीटर हाग की प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि उनके और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना मुश्किल हो गया।सेलिना और पीटर हाग ने सितंबर 2010 में शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं, जो फिलहाल अपने पिता के साथ ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं।

याचिका में दर्ज प्रताड़ना के मुख्य बिंदु

याचिका में सेलिना जेटली ने अपने पति के व्यवहार के कुछ उदाहरण दिए हैं, जो कथित तौर पर शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार को दर्शाते हैं:सेलिना ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से रोक दिया था, जिससे वह भावनात्मक और आर्थिक रूप से पूरी तरह पीटर हाग पर निर्भर हो गईं।एक्ट्रेस ने कई ऐसे मामले दर्ज कराए हैं, जहां पीटर हाग ने कथित तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर उनका अपमान किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। याचिका में इन घटनाओं को मौखिक दुर्व्यवहार (Verbal Abuse) की श्रेणी में रखा गया है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति लगातार तनावपूर्ण रही।सेलिना ने शिकायत में कहा है कि उन्हें गंभीर इमोशनल, फिजिकल और सेक्सुअल दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। इन आरोपों में पति के गुस्से वाले स्वभाव और शराब की लत का जिक्र किया गया है, जिसके कारण अक्सर घर में तनावपूर्ण माहौल रहता था।

याचिका में हाग को एक ‘नार्सिसिस्टिक’ (Narcissistic) व्यक्ति बताया गया है, जिसने पत्नी पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की, जिससे सेलिना को आखिरकार ऑस्ट्रिया का घर छोड़कर भारत लौटने पर मजबूर होना पड़ा।इन आरोपों के आधार पर ही सेलिना जेटली ने अदालत से बच्चों की कस्टडी, ₹50 करोड़ का मुआवजा और मासिक मेंटेनेंस की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...