नई दिल्ली / रफतार डेस्क। इसी साल अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अभी तक BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 11 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता। तो वही इससे पहले टीम को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत खेलेगा ये मैच
भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले घर पर ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इसी के साथ ये साफ है की जो टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी मैदान पर होगी।वही आईपीएल और T20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को अब वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है।
इस बड़े मैच में झटके 5 विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चुने जाने से पहले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में वरुण ने तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 9 ओवर में 52 रन दिए और 5 विकेट झटके हैं। वही मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने और वही अब तक 6 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।
T20 में मचा चुके हैं तहलका
बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका में वरुण ने चार मैचों में 12 विकेट लिए और जिसमें एक ही मैच में पांच विकेट भी लिए थे। टी20 इंटरनेशनल के 13 मैचों में वरुण के नाम 19 विकेट दर्ज हैं। और इसके अलावा IPL में उन्होंने 83 बल्लेबाजों को अपनी बॉलिंग से शिकार बनाया है। अहम बात ये है कि टी20 फॉर्मेट में भी वरुण के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं रहता है।




