नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 क्रिकेट मुकाबले में एक नए पावरप्ले नियम की घोषणा की है, जो 10 जुलाई 2025 से लागू होगा। बोर्ड की ओर से टी20 मुकाबलों को बैलेंस करने के लिए एक नए नियम का ऐलान किया है। नियम 10 जुलाई 2025 से लागू होगा। कम ओवर वाले मैचों में पावरप्ले के ओवर भी कम होंगे। 5 ओवर के मैच में पावरप्ले 1.3 ओवर तक रहेगा।
टी20 के नए नियम के मुताबिक, अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मुकाबले के ओवर घटाए जाते है तो पावरप्ले के ओवर भी उसी आधार पर तय किए जाएंगे। जैसे मैच पांच ओवर का होता है तो पावरप्ले के नियमानुसार 1.3 ओवर कर दिए जाएगा। वहीं, अगर मैच 6 ओवर का होता है तो पावरप्ले 1.5 ओवर तक जारी रख सकेंगे। इसी प्रकार आगे के ओवरों को लेकर भी यहीं नियम बनाए गए हैं।
संशोधित पावरप्ले के ओवर
5 ओवर के मैच में 1.3 ओवर पावरप्ले होगा।
6 ओवर के मैच में 1.5 ओवर पावरप्ले होगा।
7 ओवर के मैच में 2.1 ओवर पावरप्ले होगा।
8 ओवर के मैच में 2.2 ओवर पावरप्ले होगा।
9 ओवर के मैच में 2.4 ओवर पावरप्ले होगा।
10 ओवर के मैच में 3 ओवर पावरप्ले होगा।
11 ओवर के मैच में 3.2 ओवर पावरप्ले होगा।
12 ओवर के मैच में 3.4 ओवर पावरप्ले होगा।
13 ओवर के मैच में 3.5 ओवर पावरप्ले होगा।
14 ओवर के मैच में 4.1 ओवर पावरप्ले होगा।
15 ओवर के मैच में 4.3 ओवर पावरप्ले होगा।
16 ओवर के मैच में 4.5 ओवर पावरप्ले होगा।
17 ओवर के मैच में 5.1 ओवर पावरप्ले होगा।
18 ओवर के मैच में 5.2 ओवर पावरप्ले होगा।
19 ओवर के मैच में 5.4 ओवर पावरप्ले होगा।
20 ओवर के मैच में 6 ओवर पावरप्ले होगा।
केवल दो फील्डर रहेंगे 30 गज के बाहर
टी20 फॉर्मेट में पावरप्ले के दौरान केवल दो खिलाडि़यों को ही 30 गज दायरे से बाहर रख सकते है। इसके बावजूद बोर्ड ने टी20 मैचों को स्पष्ट और निष्पक्ष बनाने के लिए इसे सख्ती से लागू करने पर जोर दिया है। पावरप्ले के दौरान केवल दो खिलाड़ी ही 30 गज के बाहर रह सकते।
रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने सदस्यों को बताया कि, “इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट में कई सालों से इस नियमों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त करने से खिलाड़ियों या अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होती है। इसे अब आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति ने आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा विधि के रूप में स्वीकार कर लिया है। ओर इस अब टी20 प्रारुपों में भी लागू किया जा रहा है।





