back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स को रहेगा जीत का इंतजार, मुकाबला में कोलकाता देगी कड़ी चुनौती

दिल्ली और कोलकाता के बीच आज विशाखापट्टनम में मुकाबला खेला जाना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कप्तान ऋषभ पंत के चेन्नई किंग्स के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक की वजह से काफी हौसला बढ़ गया है। शानदार फिफ्टी की वजह से दिल्ली को जीत मिली थी। वहीं दिल्ली भी जीत बरकरार रखने के लिए आज मैदान पर उतरने वाली है। कोलकाता नाइटराइडर्स का रिकाॅर्ड दो मैच में काफी बेहतर है। वहीं श्रेयस अय्यर की टीम भी जीत पर नजर बनाए हुए हैं।

पंत भी निभा सकते हैं अहम भूमिका

चेन्नई के खिलाफ 20 रन से जीत मिलने के बाद पंत की शानदार 51 रन की पारी ने कमाल कर दिया। डेविड वाॅर्नर और पृथ्वी शाॅ के बीच हुई शानदार साझेदारी की वजह से काफी मदद मिली थी। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बेहतर शुरूआत की जरूरत बताई गई है। इस दौरान मिचेल मार्श भी फाॅर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। खलील अहमद ने भी टूर्नामेन्ट में शानदार गेंदबाजी की।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वहीं दूसरी तरफ केकेआर के खिलाड़ी आंद्रे रसल, वेंकटेश अय्यर और फिल सॉल्ट भी शानदार फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली के लिए ये तीनों मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। कप्तान श्रेयर अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ 39 रन बनाया था। उनके पास शानदार फाॅर्म में चल रहे रिंकू सिंह है। नवोदित हर्षित राणा की गेंदबाजी ने कोलकाता का विश्वास बढ़ाया है।

आखरी पांच मैचों में किसका पलड़ा है भारी

आखरी पांच मैचों में कोलकाता को 1 मैच में जीत हासिल हुई। वहीं दिल्ली ने 4 मैच में जीत दर्ज की है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आता है।

कैसी होगा पिच का मिजाज

विशाखापट्टनम की पिच पर बल्लेबाज के आसानी से रन बनाने का मौका मिलता है । पिच पर बड़ा शाॅर्ट मारना आसान नहीं होता। वहीं गेंदबाजों के लिए मुश्किल होती है। विशाखापट्टनम की पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी दिक्कत होती है। दोनों टीमों के गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस मैदान पर 14 टी20 मुकाबले हुए हैं। जिसमें 7 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की। जबकि 7 बार दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम को जीत मिली है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵