back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DPL 2025: DPL एलिमिनेटर मैच में बवाल, नीतीश राणा और दिग्वेश राठी मैदान पर भिड़े, मारपीट तक पहुंचा मामला

नीतीश राणा की तूफानी पारी के बीच मैदान पर एक विवाद देखने को मिला। उनका साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के स्पिनर दिग्वेश राठी से विवाद हो गया जो देखते-देखते हाथापाई की नौबत तक पहुँच गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नीतीश राणा ने बल्ले से तूफान मचा दिया। नीतीश राणा ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के गेंदबाज़ों की जमकर खबर लेते हुए महज़ 42 गेंदों में शतक ठोक डाला। उनकी आतिशी पारी ने ना सिर्फ दर्शकों को रोमांचित कर दिया बल्कि टीम को शानदार जीत दिलाकर सीधे क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।

नीतीश राणा की तूफानी पारी के बीच मैदान पर तनाव भी चरम पर पहुंच गया। उनका साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के स्पिनर दिग्वेश राठी से तीखा विवाद हो गया, जो देखते-देखते हाथापाई की नौबत तक पहुँच गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साउथ दिल्ली की अच्‍छी शुरुआत 

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर अंकुर कौशिक (16 रन) और अनमोल शर्मा ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए।

अंकुर के आउट होने के बाद अनमोल शर्मा ने भी शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 55 रन (7 चौके, 2 छक्के) की बेहतर पारी खेली। फिर कप्तान तेजस्वी दहिया ने 60 और सुमित माथुर ने 48 रन की पारी खेल टीम को आगे ले गए। इनकी बल्लेबाजी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में 201/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

नीतीश राणा ने बनाया एकतरफा मैच

202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान नीतीश राणा मानो ग़ुस्से में बल्लेबाज़ी कर रहे हों, उनका बल्ला हर शॉट में आग उगलता नज़र आया। राणा ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज़ 42 गेंदों में शतक ठोककर मैच को पूरी तरह वेस्ट दिल्ली के पक्ष में झुका दिया।

सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 134 रन ठोके

नीतीश राणा अंत तक क्रीज़ पर डटे रहे और सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 134 रन ठोक डाले, जिसमें 8 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके साथ विकेटकीपर क्रिस यादव ने 22 गेंदों पर 31 रन (1 चौका, 3 छक्के) की तेज़ पारी खेली, जबकि मयंक गोसाईं 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन शानदार पारियों की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच विवाद

मैच का सबसे बड़ा ड्रामा वेस्ट दिल्ली की पारी के दौरान देखने को मिला। नीतीश राणा लगातार छक्कों की बरसात कर रहे थे और दिग्वेश राठी के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। इससे गुस्साए राठी ने अगली गेंद डालते समय राणा को उकसाया, जिस पर राणा क्रीज़ से हट गए और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ देर तक मैदान पर तू-तू, मैं-मैं चलती रही और गुस्से में राणा ने बल्ला तक उठा लिया, जिससे माहौल और गरम हो गया।

राठी को कप्‍तान ने दोबारा गेंदबाजी का मौका नहीं दिया

मामला बिगड़ने ही वाला था कि अंपायर और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तुरंत बीचबचाव कर मामला शांत कराया। वहीं गेंदबाजी में दिग्वेश राठी का दिन बेहद खराब रहा। वह राणा के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए और सिर्फ 2 ओवर में 39 रन लुटा बैठे। इसके बाद कप्तान ने उन्हें दोबारा गेंदबाजी का मौका ही नहीं दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज मसूरी में कुलदीप यादव वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे! मेहमानों को मिलेगा पहाड़ी स्वाद का तड़का, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵