back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK vs ENG: T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और पाक की जोर आजमाइश, कल से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज कितनी अहम?

PAK vs ENG T20I : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कल यानी 22 मई से 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज इंग्लैंड और पाक दोनों के लिए बेहद अहम है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का अगले महीने के पहले सप्ताह में आगाज होगा। इससे पहले इंग्लैंड टीम अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज कल यानी 22 मई से शुरू होगी। पिछली बार की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम अपना दबदबा कायम रखने और पाकिस्तान अपनी तैयारियों का जायजा लेने के इरादे से इस सीरीज में उतरेगी। बता दें, इंग्लैंड ने पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

जोस बटलर के नेतृत्व में उतरेगी इंग्लिश टीम

जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड टीम मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाड़ी इस सीरीज से पहले भारत में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अलग-अलग फ्रेंचाइजी से जुड़कर खेल रहे थे। अब टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में चुने गए खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के लिए स्वदेश लौट आए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए यूरोप को प्रैक्टिस के लिए चुना है। हाल में पाक टीम आयरलैंड दौरे पर थी। वहां टीम ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया था। आयरलैंड ने उसे सीरीज के पहले टी-20 में हराया था। वैसे, उसने अंतिम दोनों मैचों में मेजबान टीम को हराकर सीरीज में जीत दर्ज की थी। अब वह इंग्लैंड में टी-20 सीरीज खेलेगी।

टी-20 में हेड-टू-हेड मुकाबले

पाक और इंग्लैंड के बीच टी-20 के 29 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने 9 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। जबकि, एक मैच बेनतीजा रहा।

मैच का कब और कहां लाइव प्रसारण?

इस सीरीज का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) एप पर होनी है।

पाकिस्तान स्क्वॉड

कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, विकेटकीपर आजम खान, फखर जमां, इरफान खान नियाजी, सईम अयूब, उस्मान खान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हसन अली, सलमान अली आगा।

इंग्लैंड स्क्वॉड

कप्तान जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, हैरी ब्रुक, सैम करेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: ‘वो ऐसे प्लेयर नहीं, जिसे …’ इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस के नहीं चुने जाने पर बोले सौरव गांगुली

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आगामी दिनों में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। जहां पर टीम...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵