back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात को जिताने में सबका हाथ : मिलर

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज डेविड मिलर का मानना है कि आईपीएल 2022 के संकट की स्थिति में उनके लिए प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खिलाड़ी टूर्नामेंट में उनकी सफलता के पीछे का मुख्य कारण रहे हैं। आपीएल के अपने पहले सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम 12 में से नौ मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। मिलर ने कहा, यह वास्तव में हमारे लिए अच्छा सीजन रहा है। मैं एक साथ कई मैच खेलने में कामयाब रहा हूं और कोशिश करता हूं कि हर मैच में अच्छी बल्लेबाजी करूं। जब भी मेरी जरूरत होती है, तो मैं टीम के लिए अच्छा करने की कोशिश करता हूं। मिलर ने आगे कहा, एक टीम के रूप में हमने ऐसे मैच जीते हैं, जिसमें जीतने की उम्मीद नहीं थी और इस लंबे टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच हुए हैं, जिसमें हमने लगभग चार जीते हैं। हम सभी ने खेल के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों में टीम के लिए अच्छा करने की कोशिश की है। मिलर मध्य क्रम में गुजरात के लिए मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और राहुल तेवतिया के साथ एक मैच में शानदार फिनिश्िंाग भी किया है। आईपीएल 2022 में मिलर खुद को गुजरात के लिए मैच खत्म करने का बेहतरीन मौका देने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात के लिए कड़े लक्ष्य का पीछा करने के उनके मंत्र के बारे में पूछे जाने पर तेवतिया ने कहा, पीछा करते समय हम आवश्यक रनों का आकलन करते रहते हैं, हम विशिष्ट गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं और उन ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए यह मुझे और अधिक जोखिम लेने का आत्मविश्वास देता है। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵